01 may News

बेस्ट च्वाईस कार केयर सर्विस का शुभारंभ आज
बैतूल। महानगरों की तर्ज पर अब शहर में चौपहिया वाहनों का सर्व सुविधायुक्त सर्विस सेंटर खुल रहा है। इसकी शुरूआत आज 1 मई को सुबह 11 बजे बडोरा में होगी। बेस्ट च्वाईस कार केयर सर्विस के संचालक गौरव राठौर(बंटी) ने बताया कि शहर में चौपहिया वाहन का ऐसा कोई भी सर्विस सेंटर नहीं है जहां एक साथ सभी काम हो सकेंगे। यह कमी करने के उद्देश्य से रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बडोरा पर कार केयर सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्विससिंग सेंटर पर न्यू हाईटेक मशीनों द्वारा सभी चार पहिया वाहनों का प्रशिक्षित मैकेनिक द्वारा कार्य, अलाईमेंट, व्हील बेलेसिंग, एसी गैस रिफीलिंग, टायर चैंजर कार्य, सभी वाहनों की वॉशिंग, इटिरियर क्लिनिंग तथा वैक्युम कार्य, सभी चार पहिया वाहनों के ओरिजनल स्पेयर पार्टस के कार्य, सभी वाहनों हेतु स्पेशल डायगनॉस्टिक स्केनर कार्य, किसी भी चार पहिया वाहन खराब होने पर रिकवरी वाहन कार्य, ग्राहकों हेतु कस्टमर लॉन की सुविधा की उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा सर्विस सेंटर पर बॉडी शॉप फॉर ऑल टाईप व्हीकल्स, पेंट बूथ कम्प्यूटराईड पैंट मिक्सिंग यूनिट, स्पेशल इक्यूपमेंट फॉर डेंटिन्ग वर्कस, मिग वेल्डर एण्ड प्लाज्मा कटर यूनिट, ड्राय सेंटर फॉर बॉडी कलर, सभी तरह के कैसलेश इन्श्योरेंस क्लेम स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने सभी आमंत्रितों से प्रात: 11 बजे कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

विवेकानंद वार्ड को पर्यटन के उद्देश्य से करेंगे विकसित 
घाट निर्माण के अवसर पर विधायक खण्डेलवाल ने कहा
फोटो---
बैतूल। शहर के विवेकानंद वार्ड में माचना नदी पर घाट निर्माण के लिए रविवार को भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हेमंत खंडेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अलकेश आर्य, नपा उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, जिपं उपाध्यक्ष नरेश फाटे ने भूमिपूजन कर घाट निर्माण की आधारशीला रखी। इस मौके पर वार्डवासियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वार्डवासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। भविष्य में इस क्षेत्र को पर्यटन के उद्देश्य से डेवलप किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से पानी बचाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि शहर जलसंकट के दौर से गुजर रहा है। इस संकट के लिए हम सभी जिम्मेदार है क्योंकि हम सिर्फ पानी का दोहन एवं उपयोग ही कर रहे हैं पानी को सहेजने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने प्रत्येक शहरवासियों से अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाने की बात कहीं ताकि भविष्य में उन्हें जलसंकट का सामना न करना पड़े। विधायक ने नगरपालिका द्वारा लाखापुर एवं खेड़ी ताप्ती से बिछाई जा रही पाइप लाइन का भी जिक्र करते हुए कहा कि आगामी 50 सालों तक शहर में पानी का संकट खत्म हो जाएगा। ताप्ती से पानी लाए जाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष अलकेश आर्य ने घाट निर्माण को वार्डवासियों के लिए सौगात बताते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में घाट निर्माण की मांग की जा रही थी। जो आज भूमिपूजन के साथ पूरी हो चुकी हैं अब महिलाओं को नदी में गौर ओर ज्वारे विसर्जन करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नपाध्यक्ष ने शहर में प्रस्तावित अंडर ग्राउंड वाटर सिवरेज सिस्टम को लेकर बताया कि जल्द ही नगरपालिका शहर के प्रमुख नालों और वार्डों में मौजूद नालियों को अंडर ग्राउंड करने की तैयारी कर रही है। इस योजना पर काम भी होने वाला है। वहीं नपा उपाध्यक्ष प्रजापति ने बताया कि नौ लाख की लागत से घाट का निर्माण कराया जा रहा है। भविष्य में घाट का विस्तार नदी के आगे तक किया जाएगा। पूरे क्षेत्र को पिक्निक स्पाट के रूप में डेवलप करने की तैयारी है।


तीन दिन में तीन आदेश, कल से शिक्षकों की छुट्टी
बैतूल। लोक शिक्षण संचानालय द्वारा बार-बार आदेश जारी कर छुट्टियोंं के लिए किए जा रहे बदलाव के चलते शिक्षक पशोपेश है। शिक्षकों को लग रहा था कि इस वर्ष शायद ही उन्हें गर्मियों की छुट्टी का आनंद लेने को मिलेगा, लेकिन शिक्षकों के लिए अब खुशखबरी है। 1 मई से शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियां लग रही है। अब शिक्षक इन गर्मियों की छुट्टियोंं का पूरा आनंद ले सकेंगे। 25 अप्रैल को लोक शिक्षण संचानालय ने आदेश जारी किए थे कि 1 मई से 16 जून तक शिक्षकों को मिलने वाले अवकाश को रद्द किया जा रहा है। अगले आदेश तक शिक्षकों को स्कूलों में ही अपनी सेवा देनी होगी। इस दौरान उन्हें कई तरह के काम करने होंगे। अनुपस्थित होने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के भी आदेश थे। उस समय शिक्षकों को लग रहा था कि अब उन्हें गर्मी की छुट्टी नहीं मिलेगी। छुटिट्यां रद्द करने के बाद शिक्षकों को देखना होगा कि कोई किसी बच्चे ने शाला त्याग दी। अप्रवेशी बच्चा हो तो उसका स्कूल में प्रवेश कराने की योजना बनाना आदि कार्य किए जाने के लिए जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद 26 अप्रैल को लोक शिक्षण संचानालय ने आदेश जारी किया कि पूर्व में दिए गए आदेश को रद्द किया  गया है। इसके ठीक अगले दिन 27 अप्रैल को एक नया आदेश जारी किया गया जिसमें शिक्षकों को 1 मई से 14 जून तक ग्रीष्म कालीन छुट्टियां देने के आदेश जारी कर दिए। अब  जिले में कुल 9 हजार 2 सौ शिक्षक  1 मई से छुट्टियों पर चले जाएंगे। 
भ्रम से परेशान थे शिक्षक
बार-बार आदेश में बदलाव के चलते शिक्षक भ्रमित, लेकिन अब उनका भ्रम दूर हो गया है। 14 जून को सभी शिक्षकों को स्कूल पहुंचना होगा। 16 जून को स्कूलों में प्रवेशत्सोव कार्यक्रम होंगे। इस दौरान बच्चों का तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर सभी स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा और सभी बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे। 
इनका कहना
लोक शिक्षा संचानालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 1 मई से शिक्षकों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित कर दी है। 14 जून तक छुट्टियां रहेगी।
सुबोध शर्मा, योजना अधिकारी, जिला शिक्षा कार्यालय बैतूल


एक दिन पहले विधायक ने किया मजदूरों का सम्मान
फोटो---
बैतूल। मजदूर दिवस के एक दिन पहले 30 अप्रैल रविवार को अटल मानव समस्या निवारण समिति अटल सेना बैतूल द्वारा मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन गंज दिल बहार चौक पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मजदूरों का शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि वे शराब की लत छोड़े और नशामुक्त समाज बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने समस्त मजदूरों को भरोसा दिलाया वे उनकी हर तरह से मदद के लिए तत्पर है। मजदूरों के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ लिए जाने की बात कहीं। उन्होंने मजदूरों के पढऩे में होनहार बच्चों को नि:शुल्क कोचिग व्यवस्था एवं सभी को करियर काउंसलिंग कराए जाने की बात कहीं ताकि मजदूर का बेटा-बेटी भी पढ़ लिखकर आगे बढ़ सके। कार्यक्रम के आयोजन अटल सेना के प्रमुख राजेंद्र सिंह चौहान ने विधायक को मजदूरों की बैठक संबंधी समस्या से अवगत कराते हुए उनके लिए टीनशेड निर्माण की मांग की। जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि आप जमीन और जगह तय कर ले उसके बाद शेड का निर्माण करा दिया जाएगा। विधायक ने मजदूरों से यह भी आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को स्कूल जरूरी भेजे।


बैतूल। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किश्त के बाद दूसरी किश्त नहंी मिलने से सैकड़ों आवास अधूरे पड़े है। नगरपालिका और जनपद के पास उक्त राशि महीनों से नहीं आई है। कहा जा रहा है कि भोपाल से दूसरी किश्त के लिए फंड यहां नहीं पहुंच पाया है।  लगातार शिकायत के बाद बैतूल के विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल में नगरीय प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा करने का भरोसा दिलाया है। 
अकेले बैतूल शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले चरण में लगभग 6 सौ लोगों का चयन किया गया था। इन्हें प्रथम चरण के तहत राशि बैंक खाते के माध्यम से मिल गई। गरीबों ने पुराना मकान तोड़कर नए सिरे से मकान बनाने का काम तो शुरू कर दिया, लेकिन दूसरी किश्त की राशि महीनों बाद भी नहीं मिल रही है। इससे हालत यह हो गए है कि कई परिवारों को चिलचिलाती धूप में परेशान होना पड़ रहा है। खुले आसमान के नीचे रात कट रही है। अधूरे मकान के कारण सामग्री भी उसी स्थान पर रखी हुई है। यदि किसी परिचित या रिश्तेदार के यहां शरण ले तो सामान चोरी जाने का खतरा भी मंडरा रहा है। दो सैकड़ा से अधिक परिवार की हालत तो यह है कि दूसरी किश्त के लिए नगरपालिका जाते-जाते चप्पलें घिस गई, लेकिन उन्हें नगरपालिका के अधिकारी ठोस जवाब नहीं दे पाए है। 
पूरे प्रदेश में ऐसे ही हालत
सूत्र बताते है कि न सिर्फ बैतूल बल्कि पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त के लिए मारममारी मची हुई है। दरअसल राज्य शासन को केन्द्र से यह राशि मिली ही नहीं है। राज्य शासन के अधिकारी सीएम हेल्पलाईन और अन्य शिकायतों के बाद बेहद परेशान है। पत्राचार कर केन्द्र सरकार से दूसरे चरण की राशि की मांग की जा चुकी है। अब तक यह राशि नहीं मिल पाई है। सूत्र बताते है कि मई माह के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त की राशि राज्य शासन के पास पहुंचेगी। इसी के बाद हर जिला मुख्यालय पर यह राशि      उपलब्ध हो सकेगी। 
विधायकों को बताई पीड़ा
इधर रविवार को शहर के विवेकानंद वार्ड में माचना घाट के भूमिपूजन के मोैके पर पहुंचे विधायक हेमंत खण्डेलवाल को यहां के कई लोगों ने घेर लिया। उनका कहना था कि हमने पहली किश्त मिलने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का काम शुरू कर दिया है। दूसरी किश्त नहीं मिलने से परेशानियां हो रही है। मकान अधूरे पड़े हुए है। गरीबों की समस्या को देखते हुए मौके पर मौजूद प्रभारी सीएमओ अनिल पिप्पल से चर्चा की। श्री पिप्पल ने भोपाल से राशि नहीं आने की बात कही है। इस पर श्री खण्डेलवाल ने शीघ्र ही भोपाल जाकर अधिकारियों से किश्त को लेकर चर्चा करने का आश्वासन दिया है। 
इनका कहना
लंबे समय से आवास योजना की दूसरी किश्त की राशि आई नहीं है। पत्राचार भी किया जा चुका है। जैसे ही राशि आएगी हितग्राहियों के खाते में डाल दी जाएगी।
अनिल पिप्पल, प्रभारी सीएमओ, नपा बैतूल


नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मालवी ने संभाला पदभार 
- समाज की उन्नति के लिए सदैव कार्य करते रहने को किया आश्वस्त 
फोटो------३०बीटीएल१९
बैतूल। निवृत्तमान अध्यक्ष से पदभार लेते डॉ. मालवी। 
बैतूल। विश्वकर्मा ब$ढई समाज समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कामताप्रसाद मालवी ने रविवार को विधिवत पदभार संभाल लिया। समिति प्रमुख बलवीर मालवी ने उन्हें निवृत्तमान अध्यक्ष शिवदयाल मालवी से पदभार ग्रहण करवाया। विश्वकर्मा मंदिर कार्यालय बैतूल गंज में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. मालवी ने अपने संबोधन में आश्वस्त किया कि वे सभी के सुख-दु:ख में साथ निभाकर अपनी सामथ्र्य के अनुसार सहयोग देने का पूरा प्रयास करेंगे। समाज की भलाई, उन्नति व विकास के लिए अपनी ओर से कोई कोरकसर नहीं छो$डेंगे और पूरे-पूरे प्रयास हरदम करते रहेंगे। समाज के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों की मंशा के अनुरूप सभी के हित में कार्य करेंगे। निवृत्तमान अध्यक्ष शिवदयाल मालवी ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार माना और आश्वस्त किया कि समाज के लिए वे भविष्य में भी अपनी ओर से पूरा-पूरा सहयोग और योगदान पूर्ववत प्रदान करते रहेंगे। इस अवसर पर सुंदरलाल मालवी, सीताराम मालवी, गणेश प्रसाद मालवी, शशिकांत मालवी, शिव मालवी, राजेश मालवी एडवोकेट, देवेन्द्र बबलू मालवी, देवकुमार मालवी, रामदयाल मालवी, विवेक मालवी, विनय मालवी, वीरेंद्र मालवी, हर्ष मालवी, सुभाष मालवी, जितेंद्र जित्तू मालवी, सुखदेव मालवी, श्रवण मालवी, सुषमा मालवी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। 



 मजदूर ने बेटों को उच्च शिक्षा दिलाकर बनाया काबिल (फोटो)
अटल सेना ने सम्मानित कर मनाया मजदूर दिवस
बैतूल। अटल मानव समस्या निवारण समिति (अटल सेना) के तत्वावधान में विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों को तिलक कर, शाल श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथि हेमंत खंडेलवाल ने मजदूरों का सम्मान तो किया ही साथ ही विशेष रूप से 50 वर्षीय रामराव बरवे उर्फ बब्बी हाथ ठेला चालक का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि रामराव विगत 30 वर्षो से अपनी मेहनत से परिवार का पालन-पोषण करतें हैं। उन्होने अपने बेटे को पढ़ाकर इस काबिल बनाया कि वे आज अच्छे ओहदे पर हैं। उनका एक बेटा फारेस्ट में नौकरी कर रहा है और दूसरा बेटा शिक्षक है। इस मौके पर मजदूरों ने विधायक के समक्ष अपनी कुछ समस्याएं रखीं। जिस पर श्री खंडेलवाल ने कहा आप गंज क्षेत्र में शासकीय भूमि देखो मैं अपनी निधी से आपके विश्राम के लिए शेड निर्माण करवा दुंगा। उन्होने कहा कि शिविर के माध्यम से सभी मजदूरों के श्रम कार्ड एवं हाथ ठेला चालकों के नगर पालिका से कार्ड बन जाएंगे और कोई भी बड़ी बीमारी है तो मुझे बताएं मैं इलाज करवाउंगा। समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान (केंडू बाबा) ने कहा कि समिति निरंतर 8 वर्षो से मजदूर दिवस मनाती रही है जिसके पीछे हमारी मंशा है कि  मजदूर श्रम करता है, बोझा उठाता है, इमारत बनाता है। अगर मजदूर न हो तो संपूर्ण विश्व का विकास एक सेंकड में रूक जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि मजदूर अपनी मेहनत के पैसों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दे ना की व्यसन में उड़ा दे, उन्होने श्री बरवे का उदाहरण सबके सामने रखा। इस मौके पर पार्षद दिलीप सतीजा, सोहनलाल राठौर, तुलसीराम साहू, महादेव धुर्वे, मथुरा उईके, गुलाब खातरकर, हरी पंवार, शिव साहू, रामदास कापसे, श्रीराम उइके, भीमराव नारेकर, राकेश बोरबार, लल्लु माहोरे, रामदास वरवड़े, श्याम भोसले,शिवप्रसाद बेडरे, तुलसीराम धुर्वे, संजु गोलू, मोहसीन खान, मिश्रीलाल बोरवार, रामा पंवार, सुनिल सूर्यवंशी, ईश्वर पंवार, जगल सलामे, लक्ष्मण इवने, सैय्यद सलाम, पप्पु बोरबार, गोंदू उइके, अनिल पंवार, नंदलाल इवने, गुलाब नरवाते, शहादत अली, कमलेश कुंभारे, सुभाष बोरबार, गणेश किरोदे, आकाश परते, सुजीत साहू, अजय दुबे, गितेश बारस्कर, बंडु धोटे आदि उपस्थित थे। 



मनमानी फीस नहीं वसूल पाएंगे निजी स्कूल 
बैतूल। जिले के निजी स्कूलों पर मनमानी फीस एवं छात्र-छात्राओं के लिए नियमानुसार पाठ्यपुस्तकों के अलावा बस्ते के बोझ बढ़ाने पर कार्रवाई की सकती है। स्कूलों में प्रतिवर्ष बढ़ाई जा रही फीस एवं नियमों की अनदेखी के कारण निजी स्कूलों की मनमर्जी पर नकेल कसने नए नियम बनाकर उनका सख्ती से पालन करने के निर्देश नए शिक्षा सत्र के पूर्व जिला शिक्षा कार्यालयों को प्राप्त हो सकते है। 
मनमानी फीस से हलाकान अभिभावक
जिले में संचालित आधा सैकड़ा से अधिक निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा के नाम पर व्यापार किया जा रहा है। प्रतिवर्ष स्कूलों में बढ़ाई जा रही फीस, अलग-अलग गणवेश एवं निर्धारित दुकानों से ही पुस्तकें खरीदने के नियमों की शिकायते प्रतिवर्ष शिक्षा विभाग को मिल रही है। शिक्षा विभाग की लचर कार्रवाई के कारण जहां निजी स्कूलों की तानाशाही बढ़ती जा रही है वहीं अभिभावकों पर लगातार फीस का बोझ बढ़ रहा है। अभिभावकों द्वारा फीस बढ़ाने का विरोध करने पर स्कूलों से सीधे फरमान जारी कर दिया जात है कि यदि सक्षम नहीं है तो बच्चों के दूसरे स्कूल में पढ़ाने के लिए वे स्वतंत्र है। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को कर्ज लेकर पढ़ाने विवश है। निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायत के बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई न होने पर अब अभिावकों के हौसले पस्त हो गए है, लेकिन शिक्षा विभाग प्रतिवर्ष स्कूलों द्वारा बढ़ाई जा रही फीस को लेकर कड़े नियम बनाने की तैयारी में है। यह माना जा रहा है कि लगातार शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग द्वारा निजी स्कूलों में बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए सख्त नियम बना कसता है। 
सत्र प्रारंभ होने से पहले लग सकता है निजी स्कूलों को झटका
शिक्षा के अधिकार में की जा रही मनमानी और अभिभावकों पर लगातार बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने की कवायद शिक्षा विभाग कर सकता है। सूत्रों के अनुसार राज्य शासन द्वारा निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए नए नियम कायदे तकय किए जा रहे है। मन मर्जी से प्रतिवर्ष फीस बढ़ाने एवं पाठ्यपुस्तकों को लेकर स्कूल स्तर पर कोई निर्णय नही लिए जा सकेंगे इस आशय का आदेश सत्र प्रारंभ होने से पहले ही जारी होने की संभावना है। यदि यह आदेश स्कूलों में नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले पहुंच जाता है तो निजी स्कूल ने मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा पाएंगे साथ ही मनमर्जी पर अंकुश लगेगा। 






कल भाजपा कार्यकर्ता देखेंगे (एक थी रानी) 
राजा माता सिंधिया पर आधारित फिल्म नि:शुल्क दिखाई जाएगी
फोटो
बैतूल। राज माता विजयाराजे सिंधिया पर आधारित फिल्म एक थी रानी हालही में रिलीज हुई है। मध्यप्रदेश सरकार ने जब इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया तो बैतूल के जिला भाजपा संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं को राजामाता के जीवन चरित्र पर बनी इस फिल्म को दिखाने में बाजी मार ली है। सोमवार 1 मई को लगभग 700 कार्यकर्ता छविगृह कांतिशिवा में नि:शुल्क इस फिल्म का लाभ उठाएंगे। 
भाजपा का जिला संगठन अलग कार्यों से प्रदेश में खासी साख बना चुका है। पहले सेना में भर्ती होने आए युवकों को 7 दिनों तक नि:शुल्क भोजन कराकर अनुकरणीय मिसाल पेश कर चुके जिला संगठन ने इस बार फिर एक और मामले में प्रदेश के अन्य भाजपा संगठन से बाजी मार ली है। इस बार राज्य सरकार ने ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन वृत पर आधारित फिल्म एक थी रानी को पूरे प्रदेश में जब टैक्स फ्री घोषित किया तो इसे कार्यकर्ताओं को दिखाने में बैतूल का जिला संगठन बाजी मारता दिखाई दे रहा है। दरअसल 1 मई को भाजपा की जिला संगठन की बैठक विजय भवन में आयोजित की गई है। बैठक के ठीक बाद लगभग 700 कार्यकर्ताओं को छविगृह कांतिशिवा में दोपहर 3 से 6 बजे तक यह फिल्म मुफ्त दिखाई जाएगी। 
जन्म से लेकर अब तक का वृतांत
दिवंगत फिल्म अभिनेता और भाजपा के पूर्व सांसद विनोद खन्ना एवं वर्तमान सांसद हेमामालिनी अभिनीत इस फिल्म में राजामाता विजयाराजेश सिंधिया के जन्म से लेकर आखरी तक फिल्म में कई दृश्य शामिल किए गए हैं। राजमाता प्रदेश के ग्वालियर राजघराने से जुड़ी हुई थी और भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर रही है। इतना ही नहीं फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले पूर्व सांसद विनोद खन्ना का हाल ही में निधन हुआ है। राजामाता के साथ विनोद खन्ना को सच्ची श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से यह फिल्म बैतूल में भाजपा संगठन सबसे पहले दिखा रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र कपूर ने बताया कि राजमाता के जीवन चरित्र पर बनी यह फिल्म पूरे तीन घंटे देखने लायक है। इसी वजह भाजपा कार्यकर्ताओं को एक मई को नि:शुल्क फिल्म दिखाई जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं को टिकट भी जारी कर दिए गए हैं।


पवित्र नगरी में ज्ञानसूर्य भवन से होगा अध्यात्मिक उर्जा का संचार
भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ ब्रम्हकुमारी भवन का लोकार्पण
फोटो-1
मुलताई। मां ताप्ती की पावन धरा मुलताई में स्वत: ही एक आकर्षण है। ऋषि मुनियों की इस भूमि पर पांव रखते ही मानव धन्य हो जाता है। उक्त उद्गार ब्रम्हकुमारी अवधेश बहन ने नगर के अंबेडकर वार्ड में रविवार ज्ञानसूर्य भवन के लोकार्पण  अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा नेता राजेश पाठक तथा मिडिया प्रभारी चिन्टू खन्ना भी उपस्थित थे। अवधेश बहन ने कहा कि ये मां ताप्ती का ही चमत्कार है कि एक दिन पूर्व वे हॉस्पीटल में आईसीयू में थी लेकिन आज यहॉ उपस्थित हूं। उन्होने कहा कि ज्ञानसूर्य भवन से पवित्र नगरी में अध्यात्मिक उर्जा का संचार होगा जिससे सभी लोग लाभान्वित होगें। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि आज के इस तनावपूर्ण जीवन मे अध्यात्म अत्यंत आवश्यक हो गया है  ताकि लोगों को तनाव से मुक्ति मिल सके एवं सकारात्मक उर्जा का संचार हो सके। इसके लिए ब्रम्हकुमारी ज्ञानसूर्य भवन महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। मुलताई सेवा केन्द्र की मालती बहन ने बताया कि वर्षों में ब्रम्हकुमारी आश्रम का संचालन किराए के भवनों में किया जा रहा था लेकिन अब सभी के सहयोग से संस्था का भवन बनकर तैयार हुआ है। इस पावन अवसर पर ताप्ती तट से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बैतूल रोड अंबेडकर वार्ड स्थित ज्ञान सूर्य भवन पहुंची जहॉ भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।
धाबला ग्रामवासियों के लिए सुलभ होगा मासोद पहुंचना
विधायक ने किया 5 करोड़ 64 लाख से निर्मित होने वाले मार्ग का भूमिपूजन
फोटो-2
मुलताई। धाबला क्षेत्र के ग्रामीणों को अब मासोद आठनेर, भैंसदेही तथा परतवाड़ा जाने के लिए मार्ग सुलभ होने जा रहा है। पूर्व में जहॉ घूम कर मासोद जाना पड़ता था वहीं अब धाबला से हिवरखेड़ तक लगभग साढ़े आठ किलोमीटर का मार्ग 5 करोड़ 64 लाख 66 हजार की लागत से निर्मित होने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जाने वाले इस मार्ग का भूमिपूजन  रविवार विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धाबाला तथा बलेगांाव तथा बाड़ेगांव के ग्रामीण भी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक देशमुख ने कहा कि अब धाबला के ग्रामीण सीधे हिवरखेड़ होते हुए मासोद पहुंच सकेगें। विधायक देशमुख ने कहा कि धाबला के ग्रामीण उक्त मार्ग से सावंगी जोड़ होते हुए वरूड़ भी पहुंच सकेगें । इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राठौर को धाबला ग्राम से 200 मीटर छूट रही सड़क को जोडऩे का कहा गया। साथ ही मार्ग निर्माण गुणवत्तापूर्वक करने के भी निर्देश दिए गए। 
2 मई को मनाया जाएगा निर्मल ताप्ती जन अभियान
ताप्ती को प्रदूषण मुक्त रखने गायत्री परिवार की पहल
फोटो-3
मुलताई। गायत्री परिवार द्वारा आगामी 2 मई गंगा सप्तमी के अवसर पर निर्मल ताप्ती जन अभियान का आयोजन किया गया है। यह ताप्ती को प्रदूषणमुक्त करने की पहल होगी जिससे जन-जन को जोड़ा जा रहा है। गायत्री परिवार के रामदास गढ़ेकर  तथा सुरेश भाई ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गंगा सप्तमी से गंगा नदी को गौमुख से गंगासागर तक प्रदूषणमुक्त रखने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही 2 मई को संपूर्ण भारत के सभी जलस्त्रोतों की स्वच्छता एवं जल संरक्षण हेतू कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गायत्री परिवार मुलताई द्वारा भी विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से ताप्ती उद्गम से लेकर गुजरात तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 2 मई मंगलवार प्रात: 7 से 8 बजे तक जन जागरण रैली का आयोजन किया जाएगा  जिसके बाद मां ताप्ती के पूजन उपरांत ताप्ती तटों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। गायत्री परिवार द्वारा मां ताप्ती को प्रदूषणमुक्त रखने के इस सार्थक अभियान में अधिक से अधिक नगर सहित क्षेत्रवासियों से शामिल होने की अपील की गई है ताकि गंगा की तरह मां ताप्ती को भी जन सहयोग से प्रदूषण मुक्त किया जा सके।

कागजों पर शौचालय बनाकर कर दिया लाखों का भुगतान
मुलताई नगर पालिका का कारनामा
फोटो -4, 5
मुलताई। केन्द्र सरकार द्वारा जहॉ स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए युद्धस्तर पर शौचालय निर्माण का अभियान चलाया जा रहा है वहीं जमीनी स्तर पर हितग्राहियों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है और योजना का आधा कार्य कागजों पर ही करके राशि आहरण करते हुए व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मुलताई नगर पालिका में भी एैसे ही कारनामे कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन आश्चर्यजनक रूप से जनप्रतिनिधि भी खामोश हैं जिससे पूरा मामला मिलीभगत का लग रहा है वहीं अधिकारी भी संतोषप्रद जवाब नही देने से सवाल यह उठता है कि आखिर जनहित की इस योजना का लाभ लोगों को नही मिल रहा है तो पूरा लाभ कौन उठा रहा है। मुलताई नगर पालिका में एैसे कई प्रकरण सामने आए हैं जिसमें मात्र कागजों पर ही शौचालय का निर्माण करा दिया गया है तथा हितग्राहियो के शौचालय का निर्माण ही नही हुआ है। पूरा मामला वहॉ और अधिक संदिग्ध हो जाता है जब नगर पालिका द्वारा सैकड़ों शौचालय के निर्माण का दावा करने के बावजूद अभी तक किसी भी शौचालय का भौतिक सत्यापन नही कराया गया है। मामले का खुलासा होने पर जहॉ अधिकारी बगलें झांकते दिखाई दे रहे हैं वहीं जनप्रतिनिधी भौतिक सत्यापन की बात करने लगे हैं जिससे साफ है कि पूरा मामला ही गोलमाल है।
प्रकरण-१
नेहरू वार्ड निवासी भाजपा के पूर्व पार्षद श्यामू ढोमने के घर उनके भाई सुरेश ढोमने द्वारा शौचालय बनवाने के लिए आठ महीने पहले रसीद कटवाई गई थी। पिछले आठ महीने में ना तो ठेकेदार आया ना नगर पालिका का कोई अधिकारी। आठ महीने से पूरा परिवार शौचालय बनने की राह ताक रहा है। दर्जनों बार नगर पालिका के चक्कर काट लिए हैं, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। जानकारी में आया है कि कागजों में शौचालय निर्माण करवा दिया गया है और राशि का भी भुगतान हो गया है, लेकिन वास्तविकता में कोई काम नहीं हुआ है। 
प्रकरण-२
महावीर वार्ड निवासी सरीफा बानो द्वारा भी आठ महीने पहले शौचालय बनवाने के लिए रसीद कटवा ली गई थी। ठेकेदार एक बार आया और घर के सामने ५०० ईंट डलवा दी, आश्वासन दिया कि जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। आठ महीने बीत गए, लेकिन आज तक ठेकेदार वापस नहीं लौटा, जब नगर पालिका से जानकारी ली गई तो सामने आया कि अधिकारियों ने यहां शौचालय बनाना बताकर ठेकेदार को राशि का भुगतान भी कर दिया। अब अधिकारी सरीफा की एक सुनने को तैयार नहीं है, वह कई बार नगर पालिका जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 
प्रकरण-३ 
नेहरू वार्ड निवासी गगन साहू ने बताया कि महीनों पहले शौचालय निर्माण के लिए रसीद कटवाई थी। ठेकेदार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द ही शौचालय बनवा दूंगा, उसने खुद के खर्च पर घर के सामने टैंक बनवा लिया, लेकिन शौचालय का काम शुरू नहीं हो पाया है। गगन ने बताया कि शौचालय के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नगर पालिका से नहीं दी जा रही हैं। जिसके कारण पूरा परिवार परेशान है। हालात यह है कि दिहा$डी से काम कर रहे गगन को अब स्वंय के खर्च से शौचालय बनाने पर मजबूर होना प$ड रहा हैं, वहीं नगर पालिका के अधिकारी शेखी बघार रहे हैं कि उन्होंने तो सभी शौचालय बनवा दिए। 
प्रकरण-४
मटन मार्केट निवासी महादेव अमझरे के घर भी शौचालय बनने की राह ताकी जा रही है, पूरा परिवार खुले में शौच करने को मजबूर है, ना तो घर के सामने अभी तक शौचालय बनाने के लिए मटेरियल डाला गया है और ना ही निर्माण कार्य शुरू हुआ है। रसीद कटवाने के बाद भी उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के अधिकारी उन्हें ठेकेदार और शौचालय निर्माण को लेकर कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना प$ड रहा है। 
प्रकरण-५ 
पारेगांव रोड निवासी रामकली बाई पंवार ने एक साल पहले रसीद कटवाई थी, लेकिन ठेकेदार ने केवल ईट और रेत डाली। रामकली बाई ने जैसे-तैसे स्वंय के खर्च से जुडाई करवाई और अब वह नगर पालिका के चक्कर काट रही है कि उन्हें शौचालय पर डालने के लिए टीन और दरवाजे मिल जाए, लेकिन उन्हें हर बार नगर पालिका से चलता कर दिया जाता है। वृद्घावस्था में वह मजबूर हो रही है बार-बार नपा के चक्कर काटने को, लेकिन सुशासन का दावा करने वाले जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याओं को लेकर बिल्कुल गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। 
 इनका कहना 
मैं पूरे मामले को लेकर सीएमओ से बात करता हूं, अगर शौचालय नहीं बने हैं तो बनना चाहिए, बिना शौचालय बने अगर भुगतान हुआ है तो गलत है। 
चंद्रशेखर देशमुख विधायक मुलताई। 
यदि शौचालयों का निर्माण नही हुआ है तो हितग्राहियों द्वारा इसकी शिकायत की जाना चाहिए था लेकिन मेरे पास अभी तक कोई शिकायत नही आई है। शौचालयों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
हेमंत शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष मुलताई।
ठेकेदार ने लोगों के घर मटेरियल डाल दिया है, वैसे तो शौचालय बन गए हैं, लेकिन नहीं बने हैं तो बनवा दिए जाएंगे, ठेकेदार की जिम्मेदारी है शौचालय बनाकर देने की, मैं एई से रिपोर्ट तलब करता हूं।
मो. सलीम सीएमओ। 


मकान में आग लगने से हजारों का हुआ नुकसान 
मुलताई। मुलताई ब्लाक के सांडिया में रविवार की दोपहर लगभग ३ बजे रवि अडलक के मकान में भीषण आग लग गई, जिसमे घरेलू सामान सहित हजारों का नुकसान हो गया। दमकल ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तेसे आग पर काबू पाया, वरना आजू-बाजू के मकानों में भी आग फैल सकती थी। दमकल प्रभारी मनीष रग$डे ने बताया कि गैस-चूल्हे से आग लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन आग बहुत तेजी से फैल रही थी, लगभग एक घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

सीएम हेल्प लाईन में शिकायत करने पर मेट ने ग्रामीण को पीटा 
मुलताई। ग्राम मंगोनाकला में एक ग्रामीण को गांव के जल संकट की शिकायत सीएम हेल्प लाईन में करना महंगा प$ड गया। समझौता के लिए मना करने पर मेट ने ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी, ग्रामीण द्वारा मामले की शिकायत मुलताई पुलिस से की गई है। ग्रामीण प्रभाकर पिता दशरथ गव्हा$डे ने बताया कि गांव में भीषण जल-संकट फैला हुआ है और पंचायत में निर्माण कार्य चालू हैं। उसने मांग  की थी कि लोगों को पानी उपलब्ध करवाया जाए, निर्माण कार्यो को रोक दिया जाए, लेकिन जब पंचायत ने उसकी नहीं सुनी तो उसके द्वारा मामले की शिकायत सीएम हेल्प लाईन पर की गई थी। पंचायत के मेट अनिल पिता बल्ला साहू द्वारा इस शिकायत को वापस लेने और समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन जब उसने शिकायत लेने से मना कर दिया तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई।  पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। 
12 सदस्यों की टीम ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा
फोटो-6
मुलताई। विकासखंड की पंचायतों में जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा रविवार जिला पंचायत से पहुंची 12 सदस्यों की टीम ने सामुदायिक भवन कामथ में की। समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम हर्षल पंचोली भी उपस्थित थे। बैठक में ब्लाक की समस्त पंचायतों के रोजगार सहायक उपस्थित हुए जिनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। फिलहाल पंचायतों में विभिन्न मांगों को लेकर सरपंच एवं सचिवों द्वारा लंबे समय से हड़ताल की जा रही है जिससे पंचायतों में होने वाले कार्य प्रभावित हो गए हैं। शासन द्वारा सरपंच सचिवों की हड़ताल से कार्य प्रभावित ना हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं जिससे पूरा कार्यभार रोजगार सहायकों पर  आ गया है। बरसात के पूर्व निर्माण कार्य भी पूर्ण कराने है जिसे लेकर जिला पंचायत अधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों की समीक्षा कराई जा रही है।

अपात्रों के आवास लाभ पर मिलेगा इनाम
फर्जीवाड़े को रोकने दिखने लगा असर
बैतूल। प्रधानमंत्री आवास में पारदर्शिता लाने के लिए पंचायत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नई योजना बनाई गई है, ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना में होने वाले फर्जीवाड़े को रोका जाए। सही लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके। जो भी व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्र हितग्राही द्वारा इस योजना का लाभ लिए जाने की जानकारी पंचायत को देंगे उन्हें 5 हजार रूपए का ईनाम दिया जाएगा। पंचायत ग्रामीण विकास विभाग ने आवास योजना का लाभ लेने वाले अपात्र हितग्राहियों के नाम बताने वाले लोगों के लिए उपहार योजना शुरू की है। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन गरीबों के पास में मकान नहीं है। उन गरीबों को योजना के तहत पक्के मकान बनाकर दिए जा रहे है, लेकिन कुछ लोग अधिकारियों की मिलीभगत से पात्र नहीं होने पर भी पीएम आवास योजना का लाभ उठा रहे है। इस पर लगाम लगाने के लिए उपहार योजना की शुरूआत की है। जो कोई भी व्यक्ति पीएम आवास योजना के तहत अपात्र हितग्राहियों के नाम का खुलासा करेंगे उन्हें ईनाम दिया जाएगा। अपात्र हितग्राही की शिकायत मिलने के बाद अधिकारी मामले की बारीकी से जांच करेंगे। अपात्र पाए जाने पर आवास का निर्माण कार्य रोक दिया जाएगा। यहां तक की इस कार्य में अधिकारी भी संलिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के आदेश है। जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनपद सीईओ को प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता रखने के निर्देश जारी किए है, ताकि इस तरह के मामले सामने नहीं आए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया फरमान जारी होने के चलते कई हितग्राहियों की द्वितीय किश्त भी रोक दी गई है। 
इनका कहना
नए आदेश के मुताबिक जो भी व्यक्ति अपात्र हितग्राही की जानकारी उपलब्ध कराएगा और जानकारी सही पाए जाने पर उसे 5 हजार रूपए तक का ईनाम दिया जाएगा।
प्रदीप छलोत्रे, सीईओ, जनपद पंचायत बैतूल
होनहार बच्चों को नि:शुल्क मिलेगी कोचिंग

पूर्व बीएमओ पर हो सकती है एफ आई आर 
आमला अस्पताल के भ्रष्टाचार का मामला 
आमला। आज रविवार को डॉं बीपी चौरिया ने वित्तिय अनियमितताए से संबंधित मुल दस्तावेज आज पुलिस थाना आमला में पहुंचकर पुलिस को दस्तावेज सौंपे है। मामला यह है कि सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र आमला में नसबंदी आपरेषनो के द्वारा फर्जी आकडे बताकर और तो और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पूर्व बीएमओ डॉं एन के रोहित पर विभागीय जांच के दौरान 16 लाख 20 हजार 352 रूपये वित्तीय अनियमितताए पाए जाने का आरोप सिध्द हुआ है। इस संबंध में सीएमएचओ बैतूल ने मिषन संचालक भोपाल को पत्र लिखकर 18 बिंदुओ पर की गई जांच की जानकारी सौपी थी। जिसके बाद मिषन संचालक एनआरएचएम भोपाल द्वारा कलेक्टर बैतूल और सीएमएचओ को एफ आई आर करने के आदेष दिए गए थे। मामला  यह है कि वर्ष 2012,2013,2014 में तत्कालीन बीएमओं डॉं एन के रोहित पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे । जिसकी जांच सीएमएचओं बैतूल द्वारा टीम गठित कर कराई गई थी । जांच में वित्तिय अनियमितता पायी जाने पर संविदा कर्मचारी बीपीएम सतीष भुमरकर और लेखापाल सचिन नागले को पुरी तरह जिम्मेदार मानते हुए उन पर कार्यवाही करने हेतू सीएमएचओ बैतूल ने पुलिस अधिक्षक बैतूल को पत्र भी लिखा था। संविदा कर्मचारी नागले और भुमरकर को अनुषासनात्मक कार्यवाही के चलते पहले ही पद से हटाया जा चुका है। डॉ एन के रोहित पर 16 लाख 20 हजार 352 रूपये भ्रष्टाचार करने का आरोप है। बताया जाता है कि टेंट हाउस भुगतान परिवार कल्याण कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के नवीन  भवन के लोकार्पण ,नसबंदी केम्प के आयोजन,ग्राम स्वास्थ तदर्थ समिति के प्रषिक्षण व्यय टीकाकरण कार्यक्रम एवं भण्डार क्रय नियमों में भ्रष्टाचार सिध्द पाय जाने पर डॉ एन के विरूध्द सीएमएचओ बैतूल ने पुलिस अधिक्षक बैतूल को एफ आर आई करने के लिए पत्र्

Comments