खबर

श्री विनायकम् स्कूल में हर्षाेउल्लास के साथ मनाई डॉ.भीमराव आम्बेडकर की जयंति
बैतूल। श्री विनायकम् स्कूल ऑफ सीबीएसई भुजलिया घाट टिकारी में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंति बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं डॉ.भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नाट्य मंचन के माध्यम से डॉ.भीमराव आम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपनी शिक्षा किन विषम परिस्थितियो में पूर्ण की तथा दलित बौद्ध आंदोलन एवं दलितों के खिलाफ सामाजिक भेद भाव के विरुद्ध उन्होंने किस प्रकार अभियान चलाया। 
उन्होंने श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे। डॉ. आम्बेडकर जी विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के शोध कार्य में ख्याति प्राप्त की। 
    अंत में कार्यक्रम में पधारे सभी पालकों, गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों का श्री विनायकम् स्कूल ने हार्दिक आभार व्यक्त किया एवं छात्र-छात्राओं की मुक्त कंठ से सराहना की।

Comments