खबर

शादी से पहले दुल्हन पहुची रसोई में,परोसा भोजन


Bookmark and Share
बैतुल ।  प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही अंत्योदय दीनदयाल रसोई योजना में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला । दीनदयाल रसोई योजना में आज एक कार पहुची और रुकी फिर उस कार में से शादी का जोड़ा पहने सुन्दर सी दुल्हन उतरी । रसोई केंद्र पर 5 रूपए में भोजन करने पहुचे गरीब लोग इस दुल्हन को उनके बीच देख सोच में पड़ गए की आखिर एक दुल्हन आज यहाँ क्यों पहुची है क्या वो भी उनके साथ 5 रूपए में भोजन करेगी । दरअसल आज बैतुल के रैन बसेरा स्थित दीनदयाल रसोई केंद्र पर गरीबो के बीच अनामिका यादव पहुची उनकी आज शाम को सिवनी के जितिन चंद्रवंसी से शादी होने वाली है । अपना वैवाहिक जीवन शुरू करने से पहले अनामिका नेक काम करना चाहती थी । उन्होंने अपने घरवालों से बात की घरवालों को कुछ समाजसेवियों ने बतलाया की शहर में राज्य सरकार और समाज सेवियो के सहयोग से एक योजना चलाई जा रही है दीनदयाल रसोई योजना जहाँ गरीब और दूर दराज ग्रामीण अंचलों आने वाले लोगो को 5 रूपए में भरपेट भोजन करवाया जाता है । अनामिका ने इंजीनियरिंग की पढाई की है और उनके दूल्हे जितिन चंद्रवंसी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है । अनामिका यादव ने बतलाया की 5 रूपए में गरीबो को भरपेट भोजन करवाने वाली बात उन्हें भा गयी और वे खुद शादी से पहले यहाँ पहुची । अनामिका ने आज यहाँ गरीबो को ना केवल अपने हाथों से खाना परोसा बल्कि उनके बीच बैठकर रसोई का खाना भी चखा । उन्होंने बतलाया की उन्हें यहाँ आकर जो आत्म संतुष्टि मिली है शायद वो दूसरे किसी काम को करने से नहीं मिलती । अनामिका कहती है कि वे आज से अपना वैवाहिक जीवन शुरू करने जा रही है और यहाँ भोजन करने आने वाले जरुरतमंद और गरीब लोगो का आशीर्वाद लेने आई है उन्होंने कहा कि मैने दान स्वरुप 1500 रूपए भी दिए है । सक्षम लोगो से अपील भी की इस नेक काम में सहयोग देने की । इसी बीच यहाँ पर आठनेर का जगताप परिवार भी पंहुचा वे अपने बेटे सक्षम जगताप का 13वा जन्मदिन मनाने पहुचे । उन्होंने दीनदयाल रसोई में 1500 रूपए दान स्वरुप दिए और सक्षम के पिता मनोज जगताप कहते है कि घर पर और पैसे वालो के बीच जन्मदिन तो हमने हमारे बच्चों मनाया लेकिन जो आत्म संतुष्टि दीनदयाल रसोई योजना में गरीबो को खाना खिलाने में मिली वो शायद कही और नहीं मिलती । उन्होंने भी सक्षम और पैसे वाले लोगो से अपील कर कहा कि इस नेक काम में सहयोग करे ।

Comments