भीषण गर्मी में वीईआर सर्वे का शिक्षकों ने किया विरोध
फोटो-7
मुलताई। नगर सहित पूरे क्षेत्र में इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ रही है तथा पारा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है लेकिन इसके बावजूद शिक्षकों को वीईआर सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। भीषण गर्मी में सर्वे का शिक्षक व्याख्याता एवं प्राचार्य कल्याण संघ द्वारा विरोध करते हुए इस फिलहाल स्थगित कर 15 जून से सर्वे करने की मांग की गई है। शनिवार संघ द्वारा तहसील कार्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें कहा गया है कि वीईआर सर्वे 18 अप्रैल से 5 मई तक कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन भीषण गर्मी के चलते सर्वे में समस्या आ सकती है इसलिए सर्वे की तारिख आगे की जाना चाहिए। संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर सागरे, उपाध्यक्ष सुमन पंडाग्रे एवं रंजिता सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी में सर्वे करने से जहॉ शिक्षकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है वहीं गर्मी के समय लोग भी सर्वे में सहयोग नही करते इसलिए सर्वे 15 जून से कराया जाना चाहिए।
8 वर्ष से नही मिली बलराम तालाब के अनुदान की राशि
जनहित की योजना की उड़ी धज्जियॉ, कृषक परेशान
फोटो-8
मुलताई। ग्राम खतेड़ाकला निवासी किसान द्वारा वर्ष 2008 में बलराम तालाब योजनांतर्गत विभागीय स्वीकृति के उपरांत तालाब निर्माण तो पूर्ण कर लिया। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से निर्माण के 8 वर्ष बाद भी किसान को अभी तक शासन की इस महत्वपूर्ण की अनुदान राशि नही मिल पाई है जिससे अनुदान राशि के लिए किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषक पूरनलाल अमरूते ने अपनी जमीन खसरा नंबर 191/1 में तालाब निर्माण किया जिसमें पानी भी रूका एवं आसपास के के जलस्त्रोतों के स्तर में सुधार भी हुआ लेकिन अनुदान राशि देने के नाम पर अधिकारियों द्वारा किसानों को भटकाया जा रहा है। इस संबन्ध में कृषक फ्रेन्ड्स क्लब के राजेन्द्र भार्गव ने बताया कि शासन द्वारा तो लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए जनहित की कल्याणकारी योजनाएॅ बनाई जाती है लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारियों द्वारा लापरवाही कर योजनाओं को पलीता लगाया जाता है जिससे हितग्राही योजनाओं से जुड़ नही पाते। किसान पूरनलाल के मामले में भी कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा भारी लापरवाही बरती गई है जिससे किसान योजना के लाभ से आठ वर्ष बाद भी वंचित हैं। एक ओर सरकार द्वारा कृषि को प्रोत्साहन देने के लिए करोड़ों रूपए कृषि रथ एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से खर्च किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि करोड़ों रूपए व्यय करने के बावजूद महज औपचारिकता ही निभाई जा रही है और वास्तविक तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। भार्गव द्वारा उच्चाधिकारियों से कृषक को मय ब्याज के अनुदान राशि दिलाने की मांग की गई है।
नगर में आज 6 घंटे बंद रहेगी बिजली
मुलताई। नगर के चारों फीडर में समान इंटर कनेक्शन करने के लिए 11 केवी फीडर शारदा नगर, 11 केवी फीटर मुलताई एवं 11 केवी फीडर रामनगर की विद्युत सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी के एई रणजीतसिंह ने बताया कि इससे महावीर वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, शास्त्री वार्ड, सुभाष वार्ड, गुरूसाहब वार्ड, सोनोली रोड, बिरूल रोड, नेहरू वार्ड, तिलक वार्ड, गांधी वार्ड, शारदा नगर, खरसाली रोड, हरदौली रोड, अमरावती रोड कृषि मंडी, मटन मार्केट सहित चंदोरा खुर्द एवं चिखली कला एवं परमंडल ग्राम प्रभावित होगें।
विद्युत कंपनी कर रही अधिक वसूली
विधायक ने उप महाप्रबंधक को पत्र लिखकर जताया रोष
मुलताई। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नगर सहित पूरे क्षेत्र में खपत से अधिक बिल देकर मनमानी वसूली की जा रही है जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है वहीं निर्धन एवं मध्यम वर्ग आर्थिक रूप से प्रभावित हो गया है। बढ़े हुए विद्युत बिलों के खिलाफ विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने रोष प्रकट करते हुए कंपनी के उप महाप्रबंधक को पत्र लिखकर खपत के अनुसार बिल लेने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन तक झूल रहे विद्युत तारों को उपर करने का कहा गया है। विधायक द्वारा कहा गया है कि अधिक बिलों से जहॉ किसान सहित अन्य लोग परेशान हो रहे हैं वहीं विद्युत तारों के झूलने से आगजनी की घटनाएॅ हो रही है जिससे किसानों को आर्थिक तौर पर क्षति हो रही है। विधायक देशमुख ने अधिकारियों से अविलंब कार्रवाई से अवगत कराने का भी कहा गया है ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
एसडीएम ने कहा सोमवार तक हटाओ अतिक्रमण
मुख्य मार्ग के अतिक्रमणकारियों को दिए नोटिस
फोटो 9
मुलताई। तहसील कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर लगभग दो दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों को एसडीएम हर्षल पंचोली द्वारा नोटिस जारी करते हुए सोमवार तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। अतिक्रमण नही हटाने पर नियमानुसार कार्रवाई के साथ अर्थदंड का भी कहा गया है। एसडीएम द्वारा जारी आदेश में उन्होंने कहा कि उन्हें भ्रमण के दौरान पता चला है कि सार्वजनिक प्रयोजन के लिए उपयोग की जाने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सार्वजनिक स$डक के बीच की जगह पर अतिक्रमण रखा है। जिससे आम जनता को बाधा उत्पन्न हो रही है। वहीं यह प्रतीत हो रहा है कि आने वाले समय में इस जगह का उपयोग सार्वजनिक प्रयोजन के लिए कर पाना संभव नहीं है। आपके द्वारा यह बाधा उत्पन्न करना दंड प्रक्रिया की धारा १३३-१के अंतर्गत पब्लिक न्यूसेंस की श्रेणी में आता है। एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि सोमवार २४ अप्रेल तक उक्त जगह को खाली कर दें, जगह खाली नहीं होने की दशा में भादवि की धारा १८८ के तहत छह माह का कारावास एवं १००० स्र्पए अर्थदंड लगाया जाएगा। वहीं आदेश को अंतिम कर दिया जाएगा एवं आपके द्वारा उत्पन्न की गई बाधा को हटाने का पूरा खर्च दप्रसं की धारा १४१ के तहत आपसे ही वसूला जाएगा।
दुकानदार सोमवार देंगे ज्ञापन
नोटिस मिलने के बाद सभी दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदारों ने बताया कि इस नोटिस के खिलाफ उनके द्वारा सोमवार को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह यहां दुकान लगाकर अपनी गुजर बसर चलाते हैं, दुकान हटा लेने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट ख$डा हो जाएगा। ऐसे में एकदम से उन्हें हटाया जाना उचित नहीं होगा। नोटिस के बाद उन्हें विस्थापति कर ही हटाया जाना चाहिए, इस नोटिस का वह विरोध करेंगे।
ओवरलोड ट्रक की बाडी टेढ़ी होने से मार्ग जाम
फोटो 10
मुलताई। मुलताई-वरू$ड मार्ग पर शुक्रवार की रात ८ बजे एक ट्रक की बाडी ओव्हरलोड के कारण टेढी हो गई, जिससे ट्रक पलटते-पलटते बचा, वहीं बीच मार्ग पर बा$डी एक ओर झुक जाने से ट्रक आगे-पीछे भी नहीं हो पा रहा है। जिससे मार्ग पर जाम लग गया, हांलाकि स$डक की साइड पटरी से आवागमन सुचारू करवाया गया, शनिवार दोपहर तक स$डक से ट्रक को हटाया नहीं गया था। ट्रक क्रमांक जीएस २ बीए ३३२७ महाराष्ट्र से गल्ला भरकर मुलताई की ओ आ रहा था कि नरखे$ड के समीप ओव्हरलोडिंग के कारण उसकी बाडी एक ओर टेढी हो गई, ट्रक चालक ने समझदारी दिखाते हुए ट्रक तुरंत रोक दिया, वरना कोई हादसा भी हो सकता था। ट्रक के बीच स$$डक पर खराब होने से मार्ग अवरूद्घ हो गया। बाद में स$डक की साइड पटरी से आवगमन चालू करवाया गया।
पटवारियों ने पर्चे बांट बताया ह$डताल का कारण
मुलताई। अनिश्चितकालीन ह$डताल पर गए पटवारी तहसील के सामने ही धरने पर बैठे हैं। शनिवार को पटवारियों ने लोगों को पर्चे बांट-बांटकर बताया कि आखिरकार उन्हें ह$डताल क्यों करना प$ड रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें कम वेतन में काम करवाया जा रहा हैं, जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान है। पटवारी योगेश च$ढोकार, चंद्रभान बारस्कर सहित अन्य पटवारियों ने इस अवसर पर लोगों को पर्चो का वितरण किया और ह$डताल का सही कारण बताया।
जुड़वॉ बच्चों की मौत का मामला ठंडे बस्ते में नही जाने देगें-एसडीएम
मुलताई। मुंडापार निवासी एक आदिवासी महिला के दो नवजात बच्चों की स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हुई मौत मामले में एसडीएम ने बीएमओ से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है। एसडीएम ने कहा कि जांच के नाम पर बच्चों की मौत के मामले को ठंडे बस्ते में नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह आज शाम तक पूरे मामले की जानकारी लेंगे, एसडीएम ने यह माना कि हाईरिस्क डिलवेरी होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा पूरा ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी माना की लापरवाही तो हुई है। गौरतलब है कि आदिवासी महिला के दो बच्चों की मौत के बावजूद स्वास्थ्य विभाग अब जांच के नाम पर कार्रवाई में विलंब कर रहा है जिससे पूरे मामले में लीपापोती की संभावना बढ़ गई है। लेकिन संवेदनशील एसडीएम पंचोली द्वारा पूरे मामले में गंभीरता दिखाते हुए पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है।
आगजनी में दो बच्चे जिन्दा जले
साईंखेड़ा में गृहस्थी का सामान सहित अनाज भी जला
फोटो-1,2,3,4,5,6
मुलताई। ग्राम साईंखेड़ा में शनिवार दोपहर लगभग 11.30 बजे एक मकान में लगी आग से घर में सो रहे दो मासूम जिन्दा जल गए। आग इतनी तेजी से फैली की इसकी चपेट में दो मकान सहित बाजू के खेत रखा लगभग 100 बोरे गेंहू सहित पूरा गृहस्थी का सामान खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुलताई से तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची वहीं आमला से भी फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। इधर आगजनी स्थल पर बैतूल एसडीओपी ज्याति उमठ एवं मुलताई एसडीएम हर्षल पंचोली ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं पिडि़तों को सांत्वना दी। आगजनी के इस कहर से पूरा गांव स्तब्ध है वहीं दो मासूम की मौत से मातम पसर गया है। आगजनी शार्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है जिसके कारण एक पूरा परिवार तबाह हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम पंचोली ने मौके पर ही डाक्टर बुलाकर शवों का पोस्र्टमार्टम कराया तथा पिडि़तों को शीघ्र राहत एवं क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
कुछ भी नही बचा सब कुछ तबाह हो गया
आगजनी में साईंखेड़ा निवासी दीनू धुर्वे के दो बच्चों की जलकर मौत हो गई साथ ही गृहस्थी का पूरा सामान खाक हो गया। इधर सरस्वती अड़लक का भी घर आगजनी की चपेट में आने से पूरा गृहस्थी का सामान एवं अनाज सहित लगभग 63 हजार रूपए स्वाहा हो गए। आगजनी से पंढरी माकोड़े के खेत में रखा लगभग 100 बोरे गेंहू भी खाक हो गया। दीनू की पत्नी सरिता धुर्वे ने बताया कि वह अपने पति के साथ मजदूरी करने चले गए थे, घर पर पुत्री सलोनी उम्र 13 वर्ष एवं रविन्द्र उम्र 6 वर्ष को छोड़कर गए थे। जाते समय उन्होने पड़ोसी सरस्वती अड़लक से कह कर गए थे कि धूप में बच्चों को बाहर मत निकलने देना। लेकिन अचानक भड़की आग से जब सरस्वती बाहर निकली तो बाहर का मंजर देखकर कांप गई। दीनू का घर धूं-धूं करके जल रहा था उसने चीख पुकार मचाई तो ग्रामीण इक_ा हुए । सरस्वती को मालूम था कि बच्चे घर में ही सो रहे हैं लेकिन आगजनी इतनी भयावह थी कि कोई भी अंदर नही जा पाया, आग कम होने पर अंदर जाकर देखा तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए जहॉ दोनो बच्चों की आग से जलकर मौत हो चुकी थी तथा उनके शव मलबे में दबे हुए थे।
आगजनी से घबराकर बाहर निकलने की जगह घर के अंदर चले गए थे मासूम
आगजनी की घटना में बताया जा रहा है कि आग दीनू के घर के दरवाजे की तरफ से ही लगकर भड़की। जब बच्चे घबराकर दरवाजा खोलने गए तो घबरा गए और दोनों अंदर की ओर भागे जहॉ उपर से जलती बल्लियों सहित अन्य सामान उन पर गिरा जिसकी चपेट में आने से बच्चे फिर बाहर नही आ पाए। पड़ोसी सरिता अड़लक ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बच्चों को बचाने का मौका ही नही मिला।
डाक्टर ने कहा मिटिंग छोड़कर कैसे आएं पीएम के लिए
आगजनी की घटना के गंभीर मामले में जब मौके से एसडीएम पंचोली ने घटनास्थल पर ही पीएम कराने के लिए मुलताई सरकारी अस्पताल के डाक्टर से फोन पर संपर्क किया तो डाक्टर ने भी अधिकारी को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि सर मिटिंग चल रही है इसे छोड़कर कैसे पीएम के लिए आ जाएं। इस पर एसडीएम पंचोली ने कड़े शब्दों में कहा कि कैसे भी हो तत्काल मौके पर पहुंचे और वहॉ किसी सुपरवाईजर को काम देखने दें। इस पर डाक्टर ने फिर जब आनाकानी की तो एसडीएम पंचोली ने फटकार लगाते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है यहॉ तत्काल पहुंचे भले ही मिटिंग दूसरे दिन कर लें। बाद में डाक्टर मनोज खन्ना लगभग ढाई बजे मौके पर पहुंचे जिसके बाद दोनों शवों का पोस्र्टमार्टम हुआ।
मुलताई से मात्र 17 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड
आगजनी की सूचना मिलते ही मुलताई से तत्काल फायर बिग्रेड आगजनी स्थल के लिए रवाना हुई और मात्र 17 मिनट में 30 किलोमीटर का सफर तय कर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। फायर ब्रिगेड के संचालक मनीष रगड़े ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होने शार्ट कट मार्ग से साईंखेड़ा पहुंचने का निर्णय लिया जिससे वे मात्र 17 मिनट में ही मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू किया।
परिवार को शीघ्र दी जाएगी सहायता
आगजनी में दीनू धुर्वे के दो बच्चों की मौत हो गई उसका एवं पड़ोसी सरस्वती अड़लक की गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। इस संबन्ध में एसडीएम पंचोली ने बताया कि पिडि़तों को तत्काल क्षतिपूर्ती राशि दिलाई जाएगी तथा पीएम आवास के तहत मकान निर्माण कराया जाएगा। उन्होने कहा कि मौत की क्षतिपूर्ति राशि के लिए शासन स्तर पर अनुशंसा करते हुए प्रकरण भोपाल भेजा जाएगा साथ ही आकस्मिक निधि से सहायता प्रदान की जाएगी।
विधायक ने आगजनी की घटना पर जताया दु:ख, सहायता राशि की घोषणा
मुलताई। साईंखेड़ा में आगजनी की घटना में एक परिवार के दो बच्चों की मौत के मामले में विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने संवेदनाएॅ जताते हुए पिडि़त परिवारों को 10-10 हजार रूपए की राशि देने की घोषणा की है। विधायक देशमुख फिलहाल भोपाल में है जहॉ उन्होने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भी घटना से अवगत कराया है ताकि पिडि़त परिवार को शीघ्र मुआवजा राशि प्राप्त हो सके। शासन की ओर से हरसंभव सहायता के लिए उन्होने फोन से एसडीएम हर्षल पंचोली को भी निर्देश दिए गए हैं।
छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी (फोटो)
बैतूल। बैतूल बाजार के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में थाना प्रभारी एवं पुलिस बल द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें निरीक्षक अनूप सिंह नैन ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं पर घटित होने वाले आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए किसी भी समय महिला हेल्प लाईन नंबर 1090 को डायल किया जा सकता हे। छात्राओं को उन्होने सरकार की सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। शाला प्राचार्य श्रीमती इन्दु बचले ने कहा कि आज का वातावरण महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त और सबल बनने का पर्याप्त अवसर दे रहा है। कार्यक्रम में महिला डेस्क प्रभारी सुमन मिश्रा, कैलाश राठौर, अध्यापक जयेश त्रिवेदी, एआर कुमरे, कृष्णकुमार खातरकर, गोपाल मालवी, पी मालवीय, शाला के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।
भोपाल/बैतूल। शिकारियों की गोली से घायल 8 अप्रैल को बैतूल स्थित राठीपुर के जंगल में मिले बाघ की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हालही में ऑपरेशन कर डॉक्टर्स ने बाघ के पेट में फंसी गोली निकाल ली थी।पढ़ें पूरी खबर...
दो हिस्सों में बंट गई थी रीढ़ की हड्डी
वन विहार भोपाल की डायरेक्टर समीता राजौरा ने बताया कि, वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ सीमा भीड़वाले, डॉ अमोल नरवरे और डॉ गुरुदत्त शर्मा की निगरानी में बाघ का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सूचना के अनुसार गोली लगने की वजह से बाघ की रीढ़ की हड्डी दो हिस्सों में बट गई थी। इसके साथ ही पीछे के दोनों पैरों में सेंसेशन खत्म हो चुका था, जिसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन भी रुक गया था।
मेटल डिटेक्टर से की गई थी बाघ की स्कैनिंग
-11 अप्रैल को प्रदेश में पहली बार मेटल डिटेक्टर और सीआर्म से बाघ के शरीर की स्कैनिंग की गई थी।
-स्कैनिंग के दौरान उसके पेट में गोली फंसी मिली थी।
-शिकारियों के हमले से घायल हुए बाघ की रीढ़ की हड्डी और बाएं पैर में फ्रैक्चर व एक छेद भी मिला था।
-ऑपरेशन कर बाघ के पेट से गोली निकाल ली गई थी। ऑपरेशन के बाद से ही बाघ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।
दिया जा रहा था आईवी फ्लूड
-बैतूल जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर राठीपुर जंगल से 8 अप्रैल को चार साल के एक घायल बाघ को रेस्क्यू कर भोपाल स्थित वन विहार नेशनल पार्क में शिफ्ट किया था।
-बाघ का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया था कि बाघ के पिछले बाएं पैर में गोली मारी गई थी, जो पैर से होते हुए सीने तक पहुंच गई थी। इससे पूरी शरीर में इन्फेक्शन फैल गया था।
-दो ऑपरेशन के बाद बाघ को जिंदा रखने के लिए आईवी फ्लूड दिया जा रहा था। किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए बाघ को आईसीयू में ही रखा गया था।
पत्थर पर मिले थे छर्रों के टकराने के निशान
क्षेत्र में शिकारियों के एक्टिव होने की सूचना मिलते ही उत्तर वनमंडल के डीएफओ संजीव झा, एसडीओ प्रियंका चौधरी, पांच रेंजर और 10 वनरक्षकों ने राठीपुर में बाघ के मिलने के स्थान के आसपास बारीकी से जांच की थी। जिस जगह बाघ मिला था वहां चूने से रंगरोगन करवाकर, पेड़ पर क्रॉस के चिन्ह लगाए गए। इस स्थान के समीप एक कपड़ा मिला था। इसमें बारूद जैसे पदार्थ लगे हैं। नाले के कटाव की आड़ में बैठने की जगह मिली थी, आशंका है कि इनमें शिकारी छिपकर बैठे होंगे। यहां पत्थरों पर भी छर्रों के टकराने के निशान मिले हैं। आशंका है नाले की खोह से गोली चलाई गई होगी।
एफआईआर दर्ज की है
अज्ञात शिकारियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया है। आशंका है कि राठीपुर और इसके आसपास के गांवों के कुछ लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। आरएस अलावा, सीसीएफ
उज्ज्वला योजना के सिलेंडर वितरित किये
बैतूल बाजार -नगर परिषद बैतूल बाजार प्रांगण में शनिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दस बी पी एल परिवार की महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर का वितरण किया गया इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुधाकर पवार ,पार्षद मयंक वर्मा सुरेश गायख् वाड,कपिल पांडिया, सुनील पवार, सुभाष राठौर, सुनील पवार मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधाकर कुबड़े द्वारा ने इन दस महिलाओं को इंडेन गैस सिलेंडर चूल्हा और रेग्युलेटर वितरित किये जिसमे रेखा पूनम बेदरे, अंजनी कमल पवार,नीति सोहन राठौर,रामरती स्यामराव,नर्मदा कृष्ना बेडरे,झनका माहोरे, रामकली तुलसीराम पवार,किरण संतोष ,सुलोचना विजय गायकी,रुक्मणी सतीश झरबड़े शामिल है।
Comments
Post a Comment