खबर

पात्र हितग्राहियों को बांटे नि:शुल्क गैस कनेक्शन
बैतूल। त्रिशा इंडेन गैस एजेंसी द्वारा जिले भर में विभिन्न ग्रामों में उज्जवला योजना अंतर्गत पात्र हिताग्रहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे है। जिसमें विगत शुक्रवार को ग्राम टेमनी एवं ग्राम सेहरा में उज्जवला योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। टेमनी ग्राम में आयोजित समारोह में जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा पाठा के हाथों पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन बांटे गए। जहां इस कार्यक्रम में जिला खाद्य अधिकारी डीएस मुजाल्दा, आशीष दुबे सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं ग्राम सेहरा में केशरीकुमार लिल्होरे ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, कृष्ण लिल्होरे, दयाल हारोड़े, कैलाश सोनी की उपस्थिति में हितग्राहियों को कनेक्शन वितरित किए गए। इसी कड़ी में शनिवार ग्राम सूरगांव में त्रिशा इंडेन गैस एजेंसी द्वारा उज्जवला योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन किए गए। इस नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष केशरी लिल्होरे, किशन महाजन सरपंच सूरगांव, डॉ कैलाश सोनी, धनराज खाकरे एवं कृष्णा लिल्होरे उपसरपंच सेहरा सहित ग्राम के ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments