खबर

नगर सीमा से बाहर लगे शराब दुकान;- हेमंत खंडेलवाल
विधानसभा के चार गाँवो का किया दौरा
---------------------------------------
आठनेर ।  शराब बंदी के दौर में आठनेर नगर की महिलाये पुरुष ,भाजपा ,कांग्रेस मिलकर  विरोध प्रदर्शन कर रहे है।नगर में शराब दुकान को लेकर लगातार नगरवासियो द्वारा किये जा रहे विरोध को देखते हुए आठनेर बैतुल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा की नगर में बढ़ते शराब दुकान के शिप्टिंग को लेकर को रहे विरोध प्रदर्शन और जनहित को ध्यान में रखते हुए शराब दुकान को नगरसीमा से बाहर ही लगाया जायेगा इस बात को श्री हेमंत खंडेलवाल ने अपने ग्रामीण दौरे जाते समय आठनेर की जनता को विश्वास दिलाया और साथ ही तत्काल थाना प्रभारी पुणेंद्रसिंग व् आबकारी अधिकारी से बात की जिसमे भाजपा कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे । 
ज्ञात हो की कोर्ट के आदेश अनुसार नये शराब ठेकेदारो को राजकियमार्गो से 500 मीटर की दुरी पर शराब दुकान लगाने के आदेश है जिसे 1 अप्रैल तक शराब ठेकेदारो को आदेश का पालन करना था किन्तु आठनेर शराब दुकान कोर्ट के आदेश को अनदेखा कर दुकान बस स्टेण्ड कर संचालित कर रहे है ।साथ ही शराब दुकान की सिप्टिंग ऐसी जगह करने का प्राय ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है जहा महिलाओ का आना जाना, बच्चों कास्कूल वाले वार्डो से जुड़ा है जहा नगर वासी एक होकर उस स्थान पर शराब दुकान खोलने का विरोध लगातार कर रहे है।विधायक के आश्वासन पर सभी लोग खुस है।
वही पेयजल, बिजली बिल , आवासीय पट्टे ,सड़क आवास योजना को लेकर विधायक हेमंत खंडेलवाल एवम् जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे ने छिंदवाड़,मंजरीघोगरा,बरखेड़ एवम् जामापाटी चार गाँवो का दौर किया जहा लोगो की समस्याएं सुनकर अधिकारियो को निर्देशित किया गया की जल्द से जल्द लोगो के काम किये जाये। दौरे में मंडल अध्यक्ष बद्रीनाथ पंडाग्रे,नपा उपाध्यक्ष आशाराम जितपुरे.
शिवदयाल आज़ाद,मनोज जगताप , जप उपध्यक्ष संतोष धाकड़ ,विजय गायकवाड़, जगदीश लहरपुरे पिंटू शिंदे ,गोलू सोनी एवम् जनपद सीईओ कुशवाह भी मौजूद थे।

Comments