डिवाईडर के कारण उल्टी दिशा से आकर वाहन होते हैं दुर्घटनाग्रस्त
विधायक ने की थावरिया के पास डिवाईडर बंद करने की मांग
फोटो-1
मुलताई। नागपूर रोड हाईवे पर वीआईपी स्कूल के सामने डिवाईडर को बंद करने की मांग विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने मुख्यमंत्री से की गई है। विधायक देशमुख ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि डिवाईडर होने से मुलताई की तरफ आने वाले वाहन शार्ट कट मारने के लिए उल्टी दिशा में घुस जाते हैं जिससे लगातार दुर्घटनाएॅ हो रही है। विधायक ने कहा है कि डिवाईडर के कारण लगभग 14 मौतें हो चुकी है जिससे उक्त स्थल डेंजर जोन बन चुका है। डिवाईडर बंद होने से वाहन नियमानुसार बिना शार्ट कट के चलेगें तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी। डिवाईडर के कारण नागपूर की ओर से आने वाली यात्री बसों सहित अन्य चौपहिया वाहन मुलताई के अंदर जाने के लिए रांग साईड से आते हैं जिससे कई बार बड़ी दुर्घटनाएॅ होते-होते बची है। वाहनों के उल्टी दिशा से आने से तथा नागपूर की ओर तीव्र गति से वाहन जाने से आमने-सामने की टक्कर होने का अंदेशा बना रहता है। इसी कारण विगत दिनों बाईक चालक दो युवकों की मौके पर ही मौत भी हुई थी। विधायक के मिडिया प्रभारी चिन्टू खन्ना ने बताया कि डिवाईडर का निर्माण अनाधिकृत रूप से किया गया है जिसे तत्काल बंद करने की मांग विधायक देशमुख द्वारा की जा रही है क्यों कि लगातार दुर्घटनाएॅ होने से लंबे समय से नागरिकों द्वारा भी डिवाईडर को बंद करने का कहा जा रहा है। नागरिकों की मांग पर विधायक देशमुख द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है।
सीधा मार्ग होने के बावजूद रांग साईड से जाते है वाहन
नागपूर मार्ग पर ग्राम थावरिया के पास वीआईपी स्कूल के सामने जो डिवाईडर होने से अधिकांश वाहन मुलताई नगर में आने के लिए रांग साईड से शार्ट कट मारते हैं। जबकि मुलताई मे प्रवेश के लिए बकायदा सीधा मार्ग बना हुआ है लेकिन वह घुमावदार होने से यात्री बसों सहित अन्य यात्री वाहन नियमों की धज्जियॉ उड़ाते हुए यात्रियों की जान जोखिम से डालने से भी नही चूकते जिसके कारण पूर्व में जहॉ अनेक दुर्घटनाएॅ हो चुकी है वहीं दुर्घटनाओं का सिलसिला कम होने का नाम नही ले रहा है।
जोखिम में डालते हैं यात्रियों की जान
यात्री बसों सहित निजी वाहन चालक डीजल एवं समय बचाने के लिए थावरिया के पास डिवाईडर का प्रयोग करते हुए रांग साईड में घुस जाते हैं जिससे यात्रियों की जान जोखिम में बनी रहती है। यात्री वाहनों के रांग साईड घुसने तथा नागपूर की ओर तेज गति से वाहन जाने के कारण कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है एैसी स्थिति में डिवाईड को बंद किया जाना आवश्यक हो गया है।
प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए ताप्ती जल में प्रवाहित किया ज्ञापन
कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में कर्मचारियों ने निकाली विशाल रैली
फोटो-2
मुलताई। सरपंच-सचिव, पटवारी एवं कोटवारों सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मचारियों की हड़ताल से जहॉ शासकीय कार्य प्रभावित हो गए हैं वहीं आमजन परेशान हो रहा है लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगे नही मानी जा रही है। इसके खिलाफ गुरूवार प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए सरपंच-सचिव सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा विशाल रैली निकालकर मां ताप्ती के जल में ज्ञापन प्रवाहित किया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों का नेतृत्व पूर्व विधायक सुखदेव पांसे, संजय यादव, बंधू बारंगे, तकीउल हसन एवं बबलू साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने किया। रैली के पहले पूर्व विधायक सुखदेव पांसे सहित कांग्रेस नेताओं ने जनपद पंचायत के सामने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व विधायक पांसे ने कहा कि भाजपा शासन में जहॉ पंचायत राज की धज्जियॉ उड़ाई जा रही है वहीं जनप्रतिनिधियों से उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। एक ओर जहॉ अधिकारियों की मनमानी चल रही है वहीं कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। यही कारण है कि परेशान सरपंच, सचिव, पटवारी एवं कोटवार सहित अन्य विभागों के कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद भाजपा सरकार द्वारा कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की जायज मांगे भी नही मानी जा रही है। भाजपा सरकार के खिलाफ जन-जन में रोष व्याप्त है लेकिन सरकार मदमस्त हाथी की तरह हो गई है जिसे आमजन से कोई सरोकार ही नही रह गया है। पांसे ने कहा कि सत्ता के मद में चूर मुख्यमंत्री द्वारा आंदोलनकारियों को चेतावनी देना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
मां ताप्ती का पूजन कर जल में ज्ञापन चढ़ाया
लगातार मांगों को मनवाने के लिए प्रयासरत सरपंच सचिव एवं कर्मचारियों द्वारा सरकार की उपेक्षा से तंग आकर विगत 14 अप्रैल को शासन को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन उसके एक सप्ताह बाद भी सरकार द्वारा मांगों को लेकर कोई निर्णय नही लेने से अब आंदोलन उग्र होता जा रहा है। सरपंच संघ के अध्यक्ष पिन्टू ठाकरे ने बताया कि प्रशासन तुगलकी रवैया अपना रहा है जिससे कर्मचारियों सहित आमजन परेशान हो गया है इसलिए सरकार की सद्बुद्धि के लिए गुरूवार विशाल रैली निकालकर सभी लोगों द्वारा मां ताप्ती के जल में ज्ञापन प्रवाहित किया गया ताकि मां ताप्ती के प्रताप से सरकार को सद्बुद्धि आ सके।
बार-बार मुख्य मार्ग पर लगता रहा जाम, राहगीर हुए परेशान
साप्ताहिक बाजार के दिन बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं
फोटो-3
मुलताई। नगर में गुरूवार बड़ा साप्ताहिक बाजार लगता है लेकिन इस दिन भी मुख्य मार्ग से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध नही लगाने से हमेशा जाम की स्थिति निर्मित होती है। गुरूवार बड़े वाहनों के कारण लगातार जाम लगता रहा जिससे बाजार में आने वाले ग्रामीणों सहित राहगीरों एवं छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर बाजार की भारी भीड़ होने के बावजूद ट्रक, ट्राले एवं कंटेनर सहित यात्री बसों का आवागमन जारी रहा जिससे संकरे मार्ग पर दो वाहनों के आमने-सामने होने पर दोनों ही ओर लंबा जाम लगता रहा जिससे दुपहिया वाहनो सहित राहगीरों की फजीहत होते रही। लगातार जाम लगने के बावजूद मौके पर ना पुलिस पंहुची और ना ही ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचकर व्यवस्था बनाई जिससे लोगों में रोष साफ तौर पर देखा गया। मार्ग के दोनों ओर मेटाडोर सहित अन्य वाहन खड़े रहने से एवं सामान लोड करने के कारण भी पल-पल पर जाम लगता रहा। इस दौरान वाहन चालकों में विवाद की स्थिति भी बनी। पूरे मामले में यदि पुलिस मौके पर पहुंचती तो जाम की स्थिति बार-बार निर्मित नही होती लेकिन पुलिस नही होने से बड़े वाहन चालकों द्वारा मनमानी करते हुए मार्ग पर ही सामान लोड किया जाते रहा तथा अन्य वाहन चालकों को परेशानी उठाना पड़ा। साप्ताहिक बाजार के दिन नियमानुसार मुख्य मार्ग पर भीड़ होने से भारी वाहनों का आवागमन बंद किया जाना चाहिए लेकिन वाहनों पर प्रतिबंध नही लगाने से सप्ताह में दो दिन लोगों को परेशान होना पड़़ता है वहीं दुर्घटनाओं की भी संभावना बनी रहती है।
जंबाड़ी में 40 क्विंटल गेंहु जल कर खाक
फोटो-4
मुलताई। ग्राम जंबाडी में किसान हेमराज बरोदे के खेत में दोपहर लगभग 3 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेत में आग लगने के कारण खेत में ही रखी लगभग 40 क्विंटल गेंहु की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिस पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। किसान हेमराज बरोदे ने बताया कि खेत में आग लगने से उसकी फसल जल गई है जिससे उसे हजारों रूपयों की क्षति हुई है।
बलात्कारी को 10 साल की सजा
मामला दुष्कर्म एवं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का
मुलताई। अपर सेशन न्यायाधीश मोहन पी तिवारी ने गुरूवार को दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में आरोपी को डीएनएस टेस्ट रिपोर्ट पाजेटिव आने पर दस साल सश्रम कारावास एवं १५ हजार स्र्पए अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपी द्वारा पी$िडता को शादी का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और जब वह गर्भवती हो गई तो उससे शादी करने से मना कर दिया। जिससे दुखी होकर पी$िडता द्वारा कुए में कूदकर आत्महत्या कर ली गई थी। जिस समय युवती के साथ दुष्कर्म हुआ, उसके माता-पिता एक प्रकरण में जेल में बंद थे। सरकारी वकील राजेश साबले ने बताया कि छाबल थाना आमला निवासी महेश पिता रामदयाल गोहे के खिलाफ धारा ३७६ एवं ३०६ भादवि के तहत प्रकरण विचाराधीन था। घटना दिनांक १७ फरवरी २०१६ के लगभग ६ महीने पूर्व से ग्राम छाबल में मृतिका को विवाह का लालच देकर बलात्संग किया एवं उसके गर्भवती होने पर उसे आत्महत्या के लिए विवश किया, जिससे उसने कुए में कूदकर आत्महत्या कर ली। १७ फरवरी को सुबह १० पी$िडता अपने घर से शौच के लिए निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। तब उसके पिता द्वारा २५ फरवरी को उसकी गुम इंसानी आमला थाना में दर्ज करवाई। पी$िडता का शव पास के एक कुए में मिला था। मृतिका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के साथ आरोपी महेश ने शादी का लालच देकर दुष्कर्म किया और गर्भवती हो जाने पर शादी से इंकार कर दिया। जिसके चलते उनकी बेटी ने कुए में कूदकर आत्महत्या कर ली। न्यायालय ने आरोपो की पुष्टि के लिए आरोपी महेश का डीएनए टेेस्ट करवाया और मृतिका के गर्भ में पल रहे ब'चे से उसका मिलान करवाया। डीएनए रिपोर्ट पाजेटिव आई। जिस पर न्यायालय ने आरोपी महेश को दोषी पाते हुए धारा ३७६ भादवि में १० साल का सश्रम कारावास एवं दस हजार स्र्पए का जुर्माना एवं धारा ३०६ भादवि में पांच साल का कारावास एवं ५ हजार स्र्पए अर्थदंड लगाया है। आरोपी की ओर से पैरवी अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय द्वारा की गई।
आरोपी की सूचनाएं आधार नंबर से हो लिंक
इस प्रकरण में न्यायाधीश मोहन पी तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि न्यायालय द्वारा जिन आरोपियों को दंडित किया जाता है, ऐसे आरोपियों की सूचनाएं उनके आधार नंबर से लिंक की जानी चाहिए। जिससे प्रत्येक थानों में ऐसे आरोपियों का संपूर्ण लेखा-जोखा बिना किसी विलंब के प्राप्त हो सें और उन्हें चिन्हित करने में कोई भी त्रुटी भी ना हो। वहीं न्यायालय ने जुर्माने की राशि में से १० हजार स्र्पए मृतिका के माता-पिता को प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। वहीं किसी की मजबूरी का फायदा उठाने के मामले को भी गलत माना है।
बीएमओ को हुआ चिकन-पाक्स, तीन दिन की छुट्टी ली
मुलताई। मुलताई बीएमओ प्रशांत सेन का गुरूवार को अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। प्रशांत सेन चिकन-पाक्स से पी$िडत हुए है। डाक्टर प्रशांत सेन ने बताया कि चिकन-पाक्स एक संक्रामक रोग है, पिछले कई दिनों से वह चिकन-पाक्स के मरीजों का उपचार कर रहे थे, ऐसे में उन्हें भी संक्रमण हुआ है। बीएमओ सेन को बुखार भी आया है और चिकन-पाक्स से भी पी$िडत हुए है। जिसके चलते उनके द्वारा तीन दिन का अवकाश लिया गया है। मुलताई ब्लाक के कई गांवों और मुलताई के कई वार्डो में चिकन-पाक्स फैला हुआ है। आए दिन चिकन-पाक्स के मरीज सामने आ रहे हैं। फिलहाल चिकन-पाक्स ने बीएमओ को ही अपने घेरे में ले लिया है।
बिना दहेज के लिए सात फेरे-दुल्हे ने लौटाया दहेज
वर पक्ष ने किया आदर्श प्रस्तुत
फोटो 5
मुलताई। शादियों में अक्सर दहेज कम मिलने को लेकर जमकर विवाद होता है, शादी के बाद भी कई बार दहेज की मांग को लेकर बहुओं को परेशान किया जाता है और घर से बाहर निकाल दिया जाता है, लेकिन मुलताई अनुविभाग के ग्राम हिवरखे$ड में गुरूवार को एक दुल्हे ने ब$डी मिशाल पेश की, उसने दहेज में ना तो बर्तन लिए ना कप$डे और ना ही गहने। दुल्हें ने साफ कहा कि उसे केवल लडकी चाहिए, दहेज में कुछ भी नहीं चाहिए। दहेज नहीं देने की शर्त पर ही दुल्हे ने सात फैरे लिए और दुल्हन को अपने साथ विदा कर ले गया। मुलताई अनुविभाग के ग्राम हिवरखे$ड में सुभाष कुंभारे के पुत्र हेमंत कुंभारे और इकलहरा के धनराज झरबडे की पुत्री का विवाह सभी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस विवाह में सबकुछ अन्य सामान्य विवाह जैसा था, लेकिन इस विवाह में एक नवाचार दुल्हा सुभाष कुंभारे द्वारा किया गया। सुभाष ने दहेज में कुछ भी सामान नहीं लेने का संकल्प लिया, उन्होंने दहेज में आए कप$डे, गहने और बर्तन सहित अन्य सामान कुछ भी लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुल्हन पक्ष के लोग अपने जिगर का टुक$डा उनकी बेटी को उन्हें सौंप रहे हैं, इससे ब$डी चीज और क्या हो सकती है। उन्होंने साफ कहा कि वह दहेज में एक स्र्पए भी नहीं लेंगे ना कोई सामान लेंगे। यह बात सुनकर पहले तो दुल्हन पक्ष के लोग सहम गए, उन्हें लगा दुल्हा पक्ष के लोग किसी बात को लेकर नाराज है, लेकिन बाद में दूल्हा सुभाष ने शांति से पूरी बात दुल्हन पक्ष के लोगों को समझाई और फिर दुल्हन पक्ष के लोग भी इस बात को लेकर खुशी-खुशी राजी हो गए।
महिलाओं की मांग पर खे$डली बाजार में शराब दुकान का स्थान बदला
ठेकेदार ने कहा कि महिलाओं को नहीं होना चाहिए समस्या
मुलताई। ग्राम खे$डली बाजार में पिछले कई दिनों से शराब दुकान का विरोध महिलाओं द्वारा किया जा रहा था, यहां महिलाओं ने शराब की दुकान पर ताला लगा दिया था। महिलाओं की मांग थी कि खे$डली बाजार में शराब दुकान गांव में स्थित है, ऐसे में शराब दुकान का स्थान बदलना चाहिए। ठेकेदार द्वारा महिलाओं की मांग को जायज ठहराते हुए दुकान का स्थान बदल लिया गया है। अब शराब दुकान गांव से बाहर लगाई गई है। महिलाएं इस कदम को अपनी जीत बता रही है, महिलाओं का कहना है कि गांव में शांति बनी रही, इसलिए शराब दुकान का गांव से हटना जरूरी था। पूरे जिले में शराब दुकानों के बाहर महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा हैं। जगह-जगह शराब दुकान का स्थान बदलने के लिए धरने, आंदोलन और शराब दुकान में तालाबंदी की जा रही हैं। खे$डली बाजार में भी पिछले एक पखव$ा$डे से लगातार शराब दुकान का स्थल बदलने को लेकर आंदोलन चल रहा था। महिलाओं के आंदोलन के सामने आखिरकार ठेकेदार ने शराब दुकान का स्थान बदल लिया। ठेकेदार का कहना है कि महिलाओं को समस्या नहीं होना चाहिए, महिलाओं की मांग पर शराब दुकान गांव से हटाकर गांव के बाहर एक ओर लगा ली गई है।
फालोअप
कलेक्टर और सीएमएचओ को मानव अधिकार आयोग ने नोटिस जारी कर मांगा सात दिन में जवाब
मामला आदिवासी प्रसूता के दो बच्चों की मौत का
मुलताई। मुंडापार निवासी एक प्रसुता के जुडवा नवजात बच्चों की मौत के मामले में मानव अधिकार आयोग द्वारा कलेक्टर और सीएमएचओ को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब तलब किया है। इधरस्वास्थ्य विभाग के ज्वांइट डायरेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है। एक गर्भवती महिला को मुलताई अस्पताल में स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं करवाया गया और बहते खून में उसे पैदल चलाते हुए वैन में बिठाला गया। पूरे मामले को लेकर सीएमएचओ द्वारा गंभीर है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रहे है। मुलताई ब्लाक के ग्राम मुंडापार निवासी प्रमिला सरेआम को बुधवार को प्रसव पीडा होने पर जननी एक्सप्रेस से मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया था, लेकिन जननी वाहन के देरी से पहुचंने और दुनावा अस्पताल के बंद मिलने से महिला को प्रसव वैन में ही हो गया था, लेकिन मुलताई अस्पताल में महिला को लेबर रूम तक बिना स्ट्रेचर पर डाले ले गया और गर्भाशय में फंसा ब'चा लेबर रूम में बाहर निकालकर उसे तुरंत ही बैतूल के लिए रेफर कर दिया गया, क्योकि उसके गर्भ में एक और शिशु था। इस दौरान लेबर रूम से उसे एक व्हील चेयर पर बिठाल दिया गया और संजीवनी का इंतजार करने के लिए अस्पताल के गेट पर उसी के हाथ में डीएनएस की बाटल थमाकर छो$ड दिया गया। इस दौरान उसे लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। पूरे मामले को लेकर गुरूवार को प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया। खबर प्रकाशन के बाद मानव अधिकार आयोग ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर एवं सीएमएचओ को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। इधर स्वास्थ्य विभाग के 'वाइंट डायरेक्टर मोहन सिंह द्वारा जांच के आदेश जारी किए है। सीएमएचओ प्रदीप मौजेस द्वारा भी पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद क$डी कार्रवाई की बात कही गई। है।
बरबतपुर क्षेत्र में गेंहू की फसल नरवाई में लगी आग ने मचाया तांडव
शाहपुर- शाहपुर ब्लॉक के ग्राम बरबतपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 2 बजे के दरमियान खेतों में गेंहू की कटी फसल की नरवाई में आग लग गई नरवाई की तेजी से धधकती आग ने देखते ही देखते आस पास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया आग से तकरीबन 25000 रुपये के लगभग सिंचाई पाइप लिलित महतो के जल गये आलोक महतो का 5 टैक्टर ट्राली भूसा आग में जलकर खाक हो गया गनीमत रही चारो ओर से घिरा शितलेश महतो का घर सजगता से आग में जलने से बच गया शितलेश महतो का भूसा एव जलाऊ लकड़ी जली है इधर अमित महतो का तेन्दू पत्ता गोदाम के दरवाजे तक आग पहुँच गई थी आग की खबर गांव में लगते ही टैक्टर द्वारा कल्टीवेटर से खेत को बखर कर आग को आगे बढऩे से रोका गया लपट कम होने पर पानी के टेंकर द्वारा पानी डाला गया जिससे आग पर काबू पाया गया डायल 100 भी मौके पर पहुँच गई ।नही तो बड़े जान माल की हानि हो सकती थी। क्योंकि जिस जगह आग लगी थी वो रहवासी क्षेत्र से बिल्कुल नजदीक है जहा आग लगी थी वहां की फसल कट चुकी थी इस कारण कोई आर्थिक नुकसान नही हुआ पर खेतों में लगे भूसे के ढ़ेर में लगी आग से कुछ किसानों के पशुओं के लिये चारे का संकट खड़ा हो गया हैआग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है बरबतपुर के कृषको के कहना है की किसी के द्वारा जलती हुई बीड़ी ,सिगरेट या फिर बिजली के शाट सर्किट आग लगने की वजह हो सकती है।
Comments
Post a Comment