एसडीएम के नोटिस से अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप
जनप्रतिनिधियों ने अतिक्रमणकारियों को दी समझाईश
फोटो-1
मुलताई। मुख्य मार्ग पर बसस्टेंड के पास बेजा अतिक्रमण होने के कारण एसडीएम हर्षल पंचोली द्वारा अतिक्रमण कारियों को नोटिस देने के बाद हड़कंप मच गया है। नोटिस में सोमवार तक किसी भी हालत में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी से अतिक्रमणकारी ऐन सीजन के समय उहापोह की स्थिति में नजर आ रहे हैं। यदि अतिक्रमण हटता है तो बड़ी संख्या में व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी। स्थित को देखते हुए रविवार पार्षद मनीष शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष माथनकर, पार्षद अरूण साहू, चिन्टू खन्ना, बाल्या सेवतकर आदि ने अतिक्रमणकारियों को समझाईश देकर पीछे हटने का कहा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि व्यापार करने की आड़ में बेजा अतिक्रमण किया जा रहा है तथा कई जगह तो एैसा भी अतिक्रमण किया गया है जहॉ कोई धंधा ही नही कर रहा है। उन्होने अस्थाई व्यापारियों से कहा कि वे अपना अतिक्रमण सिमित कर लें तथा बेवजह अतिक्रमण ना करें। उन्होने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबन्ध में सोमवार एसडीएम पंचोली से मिलकर अतिक्रमण हटाने की समयावधि बढ़ाने की मांग की जाएगी। पार्षद मनीष शर्मा ने बताया कि वर्तमान में शादियों का सीजन चल रहा है एैसी स्थिति में अतिक्रमण की दुकानें हटाने से कई लोग बेरोजगार हो जाएगें। उन्होने कहा कि इस संबन्ध में एसडीएम हर्षल पंचोली के समक्ष दुकानदारों की समस्या रखी जाएगी तथा अतिक्रमण हटाने की अवधि बढ़ाने की मांग की जाएगी ताकि छोटे व्यापारी आर्थिक रूप से प्रभावित ना हो।
साहित्यकार एनएल पंवार को श्रद्धांजली देकर किया उनके काव्य संग्रह का विमोचन
फोटो-2
मुलताई। नगर के प्रख्यात साहित्यकार एवं कति एनएल पंवार दीप के असामयिक निधन पर शनिवार उनके निवास पर श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके काव्य संग्रह ऋषि भारत का विमोचन वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर के साहित्यकार एन लाल जैन स्वदेशी,विष्णु मंगरूलकर तरल बलवंत पठाड़े रंगेश, पूर्व विधायक पीआर बोडख़े सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। काव्य संग्रह के विमोचन अवसर पर पूर्व विधायक बोडख़े ने कहा कि साहित्यकार एनएल पंवार दीप के असामयिक निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है वे सरल स्वभाव के कवि ह्रदय व्यक्तित्व के धनी थे। दीप जी नगर के समीपस्थ खैरवानी के निवासी थे उन्होने शिक्षकीय कार्य करते हुए साहित्य की भी सेवा की। उनके द्वारा रचित कविताएॅ, कहानी, व्यंग, ललित निबंध, लघुकथाएॅ युवा कवियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। वे उनके नए काव्य संग्रह ऋषि भारत का विमोचन कराने वाले थे इसी दौरान नियति के क्रुर हाथों ने उन्हे हमसे छीन लिया जिससे नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस अवसर पर काव्य संग्रह के कुछ अंश भी पढ़कर सुनाए गए।
विधायक देशमुख को बनाया विधानसभा प्रश्र एवं संदर्भ समिति सदस्य
भाजपाईयों ने दी बधाई
मुलताई। विधानसभा भोपाल में समितियों का गठन किया गया है जिसमें विधायक चंद्रशेखर देशमुख को विधान सभा में विधानसभा प्रश्र एवं संदर्भ समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उक्त समिति में कुल 11 सदस्य नामांकित किए गए जिसमें सभापति प्रदीप लारिया को बनाया गया है। समिति सदस्य बनाए जाने पर जिला पंचायत सदस्य राजा पंवार, भाजपा नेता राजेश पाठक, मंडल अध्यक्ष सुनील कास्लेकर एवं बाबा पटेल सहित भाजपा नेताओं ने बधाई दी है। मिडिया प्रभारी चिन्टू खन्ना ने बताया कि विधायक देशमुख के विधानसभा प्रश्र एवं संदर्भ समिति के सदस्य बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त है।
पूर्व विधायक पांसे ने पीडि़त परिवार से मिलकर दी सहयोग राशि
10-10 लाख रूपए क्षतिपूर्ति राशि के लिए मुख्यमंत्री से करेगें मांग
फोटो-4
मुलताई। साईंखेड़ा में आगजनी की घटना में मजदूर के दो बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है वहीं विभिन्न दलों के नेता भी पीडि़त परिवार से मिलकर सहयोग राशि दे रहे हैं। रविवार पूर्व विधायक सुखदेव पांसे साईंखेड़ा पहुंचे इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता संजय यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बंधु बारंगे, राजू पाटनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण थे। पूर्व विधायक पांसे ने सर्वप्रथम आगजनी स्थल देखा जिसके बाद मृतकों के माता-पिता से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान उनके द्वारा पीडि़त परिवार को 10 हजार रूपए सहयोग राशि भी दी गई। पांसे ने बताया कि किसी परिवार के दो मासूम चिराग बुझना बहोत ही दर्दनाक घटना है जिसके लिए उनके पास सांत्वना देने के लिए भी शब्द नही हैं। वे सिर्फ ईश्वर से पीडि़त परिवार के सदस्यों को पहाड़ जैसा दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना ही कर सकते हैं। उन्होने बताया कि दो परिवारों का पूरी गृहस्थी का सामान भी खाक हो गया यहॉ तक की फिलहाल उनके पास रहने के लिए जगह नही हैं। पांसे ने कहा कि सरकार द्वारा पिडि़त परिवारों को आवास सुविधा सहित अन्य मूलभूत सुविधाएॅ शीघ्र प्रदान करना चाहिए साथ ही मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रूपए की क्षतिपूर्ति राशि देना चाहिए। इसके लिए वे मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह चौहान को भी पत्र लिखेगें।
विधायक देशमुख भी पहुंचे साईंखेड़ा
आगजनी की घटना के समय विधायक चंद्रशेखर देशमुख भोपाल में होने के कारण वे शनिवार रात को साईंखेड़ा पहुंचे तथा पीडि़त परिवार को विधायक निधि से 10-10 हजार रूपए सहायता राशि सहित 5 हजार रूपए नकद भी दिए। इस संबन्ध में विधायक के मीडिया प्रभारी चिन्टू खन्ना ने बताया कि विधायक देशमुख द्वारा इस संबन्ध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा की गई है ताकि पीडि़त परिवार को जल्दी से जल्दी सहायता एवं क्षतिपूर्ति राशि मिल सके।
आगजनी कांड फालो-अप
रह-रह कर उभर रही बच्चों को नही बचा पाने की टीस
ग्रामीणों ने थाना स्तर पर मांगी दमकल, दूसरे दिन भी गांव में पसरा रहा सन्नाटा
फोटो -5
मुलताई। सांईखे$डा में शनिवार आगजनी की घटना में दो बच्चों के जिन्दा जल जाने तथा उन्हे नही बचा पाने की टीस ग्रामीणों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है। यह टीस रह-रह कर उभर रही है जिससे ग्रामीणों ने एैसी घटना के समय थाना स्तर पर दमकल की मांग एसडीएम हर्षल पंचोली से की है। घटना से एक ओर जहॉ पूरा गांव स्तब्ध है वहीं दूसरे दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा तथा ग्रामीण आगजनी की घटना से भयभीत नजर आए। हांलाकि अधिकारियों सहित जनप्रतिधियों द्वारा पूरी सात्वना एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया है लेकिन शनिवार की दर्दनाक घटना ग्रामीण भुला नही पा रहे हैं। ग्रामीण शरद, रूपेश आदि ने बताया कि साईंखेड़ा में थाना होते हुए भी कोई सुविधा उपलब्ध नही हैं। शासन को कम से कम थाना स्तर पर एक दमकल मुहैया कराना चाहिए ताकि वह आसपास का क्षेत्र भी कवर कर सके एवं आगजनी से लोग हताहत ना हो सकें। उन्होने कहा कि मुलताई तथा आमला से दमकलें पहुंची लेकिन यदि गांव में ही दमकल होती तो आगजनी की घटना इतनी बड़ी नही होती और ना ही दो मासूमों की मौत होती। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम पंचोली ने भी सहमति जताते हुए कहा कि साईंखेड़ा बड़ी बस्ती है तथा थाना क्षेत्र भी बड़ा है इसलिए एक दमकल होना आवश्यक है। उन्होने कहा कि भविष्य में एैसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए वे उच्चाधिकारियो से चर्चा करेगें। एसडीएम पंचोली ने कहा कि गर्मी में पंचायत द्वारा एक टैंकर तथा पंप रखना चाहिए ताकि एैसी घटनाओं में फौरी तौर पर राहत मिल सके।
गहराया जलसंकट, बैलगा$डी से ढो रहे पानी
बूंद-बूंद पानी के लिए नरखेड़ में जद्दोजहद
फोटो-6
मुलताई। नगर सहित पूरे क्षेत्र में इस वर्ष भीषण गर्मी से जलसंकट अप्रैल में ही चरम पर है जिससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। नरखेड़ में जलसंकट से त्रस्त ग्रामीणों को अधिकांश समय पानी की जुगाड़ में ही बीत रहा है। गांव में जहॉ नल-जल योजना का बंठाधार हो गया है वहीं निजी जलस्त्रोत भी दम तोड़ चुके हैं जिससे अब पानी के लिए ग्रामीणों को बैलगाड़ी लेकर भटकना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच हैबतराव साकरे ने बताया कि जल संकट की स्थिति अत्यंत भीषण रूप लेती जा रही है तथा हालाात यह है कि गांव के बाहर एक प्रायवेट बोर से पूरा गांव पानी भर रहा हैं। इस बोर पर पानी भरने के लिए सुबह ५ बजे से भी$ड लग जाती है, सुबह ५ बजे से ११ बजे तक लोग इस बोर पानी भरते है। पूरा गांव इसी बोर पर निर्भर है। गांव में जिन लोगों के घर दूर है, वह लोग बैलगा$डी पर पानी की टंकी रखकर लाते हैं और बैलगा$डी से पानी ढुहारते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जल संकट से पूरा गांव परेशान है, गांव के बोर और कुएं और हैंडपंप सबकुछ सूख गए हैं। जल संकट का यह आलम है कि सुबह और शाम दो समय ग्रामीणों को पानी भरने के लिए इस प्रायवेट बोर पर लाईन लगाना प$डता है। गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सभी लोग यहां से पानी लेकर जाते हैं।
चोरी के संदेह में पांच नाबालिकों से पूछताछ
हो सकता है चोरियों का खुलासा
मुलताई। नगर में लंबे समय से चोरियों का सिलसिला चल रहा है जिससे बड़ी संख्या में लोग आर्थिक रूप से प्रभावित हो गए हैं। चोरों द्वारा रात में तो जहॉ चोरियों की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था वहीं दिन दहाड़े भी चोरियॉ करने से पुलिस के लिए सरदर्द बन गया था। पुलिस द्वारा फिलहाल पांच नाबालिकों को चोरी के संदेह में पकड़ा गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर किस के इशारे पर नाबालिग चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बताया जा रहा है कि उक्त नाबालिकों के द्वारा नगर में हुई दो चोरियों की वारदातों को स्वीकार किया गया है वहीं सूत्र बताते हैं कि कुछ गहने एवं नगदी बरामद भी हुआ है। आरोपी नाबालिग होने से पुलिस भी अधिक सख्ती नही कर पा रही है इसलिए विभिन्न तरिकों से पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य चोरियों का भी पर्दाफाश हो सके। पूरे मामलों को लेकर पुलिस द्वारा सोमवार खुलासा किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि उक्त नाबालिक बैतूल एवं महाराष्ट्र के हैं जिनसे पूछताछ के बाद और भी जानकारी मिल सकती है इसलिए पुलिस द्वारा अभी कोई खुलासा नही किया गया है।
Comments
Post a Comment