आगजनी में 2 बैल, 1 भैंस सहित 11 बकरियॉ जली
घर में बने खेत में लगी आग में नकदी सहित अनाज भी जला
मुलताई। प्रभात पट्टन विकासखंड के ग्राम सोमगढ़ में खेत में बने घर में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो बैल, एक भैंस सहित 11 बकरियॉ जल गई। आगजनी में घर में रखे 50 हजार रूपए भी स्वाहा हो गए जो किसान को बकरियों की बिक्री करने के बाद रखे गए थे। कृषक भैयालाल कुमरे निवासी सोमगढ़ ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे अज्ञात कारणों से खेत में बने घर में आग लग गई जिसके पीछे कोठे में बंधे बैल, भैंस तथा बकरियॉ जल गए। आग लगने के बाद कुछ मवेशी तो रस्सी तोड़ कर भाग गए लेकिन बाकि मवेशियों को आगजनी की चपेट में आने से मौत हो गई। रस्सी तोड़कर भागने वाले मवेशी भी झुलसने से फिलहाल उनका उपचार कराया जा रहा है। इस संबन्ध में सोमगढ़ के सुखदेव कंगाली ने बताया कि घर के पीछे बने कोठे में लगभग 20 से 21 मवेशी बंधे हुए थे। लेकिन जैसे ही मकान में आग लगी कुछ मवेशी तो रस्सीयॉ तोड़ के भाग गए लेकिन 2 बैल, 1 भैंस सहित 11 बकरियॉ जलकर खाक हो गए। मकान में लगभग 10 कट्टी अनाज सहित नकद रूपए जलने से किसान को लगभग 3 लाख रूपए की आर्थिक क्षति हुई है। इधर आग कैसे लगी इसका पता नही चल सका है। किसान भैयालाल ने बताया कि सुबह वह खेत से वापस घर आ गया था जिसके बाद उसे खेत के मकान मे आग लगने की सूचना मिली। ग्रामीण समीर कंगाली ने बताया कि ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग नही बुझ सकी जिससे सब कुछ स्वाहा हो गया। इधर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी लेकिन खेत असमतल स्थान पर होने से फायर ब्रिगेड भी आगजनी स्थल तक नही पहुंच सकती थी। आगजनी की सूचना कृषक भैयालाल कुमरे सहित ग्रामीणों ने मुलताई थाने आकर पुलिस को दी गई।
सब कुछ हो गया खाक
आगजनी की इस भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चंद पलों में ही किसान भैयालाल का सब कुछ खाक हो गया। एक ओर जहॉ खेती के बैलों की मौत हो गई वहीं दुध के लिए उपयोग में आने वाली एक भैंस की जलकर मौत हो गई वहीं दूसरी झुलस गई। जिन्हे बेचकर वह गुजर-बसर करता था वो 11 बकरियों की भी मौत हो गई। कुछ बकरियों को बेचकर रखे नकद 50 हजार रूपए भी जल गए साथ ही लगभग 10 कट्टी अनाज एवं कपड़े भी आगजनी की भेंट चढ़ गए। किसान भैयालाल ने बताया कि उसका सब कुछ बरबाद हो गया अब वह आगे कैसे जीवन यापन करेगा यह समस्या उसके सामने है। लोग कितनी भी सांत्वना दें लेकिन वह आर्थिक रूप से टूट चुका है उसके आगे का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।
शासन से सहयोग की दरकार
ग्रामीणों ने बताया कि आगजनी से किसान भैयालाल का सब कुछ जल गया है इसलिए उसे शासन से सहयोग मिलना जरूरी है। ग्रामीणों के अनुसार किसान के आय के सभी स्त्रोत समाप्त हो गए हैं जिससे उसके सामने बड़ा आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। फिलहाल ग्रामीण एकजुट होकर किसान को अपनी ओर से सहयोग कर रहे हैं जिसके बाद शासन से सहयोग की उम्मीद लगी हुई है।
उपेंद्र पाठक बने विहिप नगर अध्यक्ष
मुलताई। विश्व हिन्दु परिषद एवं बजरंग दल की संयुक्त बैठक में मंगलवार विहिप जिला मंत्री उदय जोशी द्वारा उपेन्द्र पाठक को विहिप का नगराध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में बजरंग दल के नगर संयोजक ऋषि साहू, महेन्द्र साहू विहिप नगर महामंत्री राहुल पंवार, नगर मंत्री गगन साहू, पिंटू प्रजापति, राकेश साहू, सुमीत पाठक सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल एवं विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित थे। विहिप का नगर अध्यक्ष मनोनित होने पर उपेन्द्र पाठक को सभी के द्वारा बधाई प्रेषित की गई।
जंगली सुंअर के दो शिकारियों को जंगल में छान रहे वनकर्मी
मुलताई। ग्राम उमरी ढाना में जंगली सुंअर का शिकार करने के मामले में वन विभाग द्वारा तीन ग्रामीणों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला बनाया गया था। तीन में से एक आरोपी पकडऩे के बाद अब दो अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। दो अन्य आरोपियों को वनकर्मी मंगलवार पूरे दिन जंगल में ढूंढते रहे लेकिन अभी तक आरोपी नही पकड़ाए हैं। पकड़ाए गए आरोपी द्वारा अन्य दो लोगों के भी शामिल होने का बताने के बाद वनकर्मियों द्वारा उमरी सहित आसपास के जंगलों में उनकी तलाश जारी है। डिप्टी रेंजर अंगदसिंह ने बताया कि दो अन्य आरोपियों के नाम मिल चुके हैं जिससे उनकी तलाश की जा रही है लेकिन आरोपी फिलहाल पकड़े नही गए हैं। उनकी सघनता से तलाश की जा रही है जिनके पकड़ाते ही उनसे भी जंगली सुंअर के शिकार के बारे में पूछताछ की जाएगी।
हत्या कर शव डेम में फेंकने वाले हत्यारे को आजीवन कारावास सहित ६० हजार का अर्थदंड
एक आरोपी को पहले हो चुकी है सजा एक आरोपी अभी भी है फरार
मुलताई। हत्या कर शव तालाब में फेंकने के एक प्रकरण में अपर स$त्र एवं जिला न्यायाधीश मोहन पी तिवारी ने एक हत्यारे को आजीवन कारावास एवं ६० हजार स्र्पए का अर्थदंड लगाया है। न्यायालय ने अर्थदंड की राशि में से २५ हजार स्र्पए बतौर क्षतिपूर्ति के मृतक की पत्नी को देने के आदेश भी जारी किए हैं। प्रकरण में एक आरोपी को पहले ही सजा हो चुकी है और एक आरोपी अभी भी फरार चल रही है। सरकारी अधिवक्ता राजेश साबले ने बताया कि आमला थाना क्षेत्र के आमला में आरोपी महेश गोस्वामी, सरेंद्र नागूलाल मेहरा एवं कमलेश द्वारा किशनलाल को धारदार चाकू एवं रेल्वे की कपलिंग मारकर २ जनवरी २०१२ को शाम ४ बजे से रात १२ बजे के बीच रेल्वे पंप आमला पर उसकी हत्या कर दी थी और उसका शव डैम में फेंक दिया था। प्रकरण में तफ्तीश के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा ३०२,२०१ भादवि के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया था। इस प्रकरण में न्यायाल द्वारा सुरेंद्र पिता नागूलाल मेहरा को पहले ही सजा दे दी गई थी, प्रकरण में कमलेश अभी भी फरार चल रहा है। फरार आरोपी महेश पिता नारायण गोस्वामी को पुलिस द्वारा पक$डकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें न्यायालय ने सुनवाई की और मंगलवार को महेश को धारा ३०२ भादवि में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं ५० हजार स्र्पए अर्थदंड एवं धारा २०१ भादवि में दोषी पाते हुए सात साल की सजा एवं १० हजार स्र्पए का जुर्माना लगाया है। न्यायालय ने मृतक की पत्नी नर्मदा बाई को २५ हजार स्र्पए बतौेर क्षतिपूर्ति देने के आदेश दिए हैं।
घर में घुसकर छे$डछा$ड करने वाले को चार साल की सजा
२५ हजार का जुर्माना भी लगाया
मुलताई। अपर स$त्र एवं जिला न्यायाधीश मोहन पी तिवारी ने मंगलवार को छे$डछा$ड के प्रकरण में आरोपी को चार साल की सजा एवं २५ हजार स्र्पए का अर्थदंड भी लगाया है। सरकारी वकील राजेश साबले ने बताया कि आरोपी संतू उर्फ संतोष द्वारा पी$िडत नाबालिका के घर में घुसकर उसके भाई को सामान लेने के लिए बाहर भेज दिया और उसके बाद नाबलिका के साथ छे$डछा$ड की। नाबालिका छात्रा स्कूल से वापस आई थी और घटना के समय घर में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी द्वारा नाबलिका के साथ बुरी नियत से छे$डछा$ड की गई थी। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार आरोपी संतू उर्फ संतोष को दोषी पाते चार साल की सजा एवं २५ हजार स्र्पए का अर्थदंड भी लगाया है।
रायसे$डा में हुई दुष्कर्म और हत्या के मामले में हुई मृतिका के भाई-बहनों की गवाही
बच्चों को पास बुलाकर न्यायधीश ने ली गवाही
मुलताई। नवंबर २०१६ में ग्राम रायसे$डा में एक नाबालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। उक्त प्रकरण में अपर सत्र एवं जिला न्यायालय में मंगलवार को मृतिका के भाई और बहन दोनों की गवाही ली गई। इस प्रकरण में दो बाल अपचारी एवं आरोपी विनय उर्फ वीरसिंह पर प्रकरण चल रहा है। मंगलवार न्यायालय में न्यायाधीश मोहन पी तिवारी द्वारा दोनों बच्चों का डर दूर करते हुए उन्हें डयास के पास बुलाकर उनकी गवाही ली गई, पहले कोर्ट देखकर ब'चे घबरा रहे थे, लेकिन न्यायाधीश द्वारा बच्चों का डर पूरी तरह से दूर कर दिया गया और फिर गवाही ली गई। प्रकरण में दोनों ब'चों की गवाही मायने रखती है, क्योंकि स्कूल से आने के बाद इन्हीं बच्चों ने घर के बाहर भी$ड दिखी थी।
पंचायती बोर का केबल काटा, ग्रामीण पहुंचे थाना
लिखित शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
मुलताई। ग्राम वलनी में नल-जल योजना हेतु किए गए बोर की मोटर पंप का केबल अज्ञात लोगों ने काट दिया है। मामले को लेकर दर्जनों आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को मुलताई थाना पहुंचे और लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल संकट को देखते हुए पंचमसिंह के खेत के पास बोर खुदवाया गया था। जिसमें एक साल ग्रामीणों को जल सप्लाई की जा रही थी। अज्ञात लोगों ने केलब काट दिया है, इसके पहले भी कई बार पंप का केबल काटकर ग्रामीणों को परेशान किया गया है। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की नामजद की शिकायत की है कि पंचायती केबल से वह स्वंय का मोटर पंप चला रहा है। ग्रामीण निजसिंह, कल्यासिंग, काशीराम, रंजनसिंह, कनक सिंह, धनसिंह आदि ने बताया कि केबल कटने से गांव में पानी के लिए कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने पंचायत से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है, इधर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत की है।
सर..पुलिस चोरी की एफआईआर दर्ज क्यों नही कर रही
लगातार चोरियों तथा पुलिस की निष्क्रिय कार्यप्रणाली पर कांग्रेस का हल्ला-बोल
मुलताई। सर नगर सहित पूरे क्षेत्र में लगातार चोरियॉ हो रही है लेकिन पुलिस द्वारा चोरों को पकडऩा तो दूर एक भी मामले में एफआईआर दर्ज नही की गई है। एैसे में पूरे नगर में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्याप्त है आखिर पुलिस एफआईआर दर्ज कर चोरों को क्यों नही पकड़ रही है। यह सवाल कांग्रेस नगराध्यक्ष बंधू बारंगे सहित बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने एसडीएम हर्षल पंचोली से किया। कांग्रेसियों ने कहा कि पूरे नगर में चोरियों से हाहाकार मचा हुआ है जिससे लग रहा है कि चोर चुस्त एवं पुलिस सुस्त हो गई है। दिन दहाड़े चोरियॉ हो रही है जिससे मध्यम एवं निर्धन वर्ग के लोग लगातार प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेेसियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
पिछले एक महीने से मुलताई में अज्ञात चोरों के गिराह ने कोहराम मचाकर रखा हैं। हालात यह है हर रोज नगर में दो-तीन स्थानों पर चोरियां हो रही हैं। लोगों के घरों के ताले टूट रहे है और दिन-दहा$डे हजारों-लाखों के जेवर और नगदी पर चोर हाथ साफ कर रहे है। लगातार हो रही चोरियों से जहां लोगों का धैर्य जवाब दे रहा हैं, वहीं लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी पनप रहा है। मंगलवार को नगर कांग्रेसी कमेटी राजेश बारंगे के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने एसडीएम हर्षल पंचौली को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसी रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसी राजेश उर्फ बंधू बारंगे, किशोर परिहार, भिवजी पंवार,बबल सेवतकर, झब्बू ठाकुर, राजेश साहू आदि ने बताया कि नगर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।, पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं करने से चोरों के गिरोह के हौसले बुलंद है। वहीं पुलिस द्वारा चोरी के मामले में गहनता से प$डताल नहीं की जा रही है। रोजाना चोरियां होने के बाद भी पुलिस चोरी के मामले को हल्के में ले रही है। कांग्रेसियों ने चोरी के मामले में उचित कार्रवाई्र की मांग की है।
एफआईआर दर्ज करने की बजाए पुलिस ले रही आवेदन
चोरी होने के बाद जब व्यक्ति थाना पहुंचता है तो पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बजाए एक आवेदन ले लेती है। पुलिस द्वारा इन आवेदनों पर एफआई्रआर दर्ज नहीं की जा रही है, पुलिस आवेदन लेकर जांच का आश्वासन देकर पी$िडत को चलता कर देती है। लगातार चोरी होने के बाद भी पुलिस द्वारा आधा दर्जन मामलों में भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कांग्रेसियों ने चोरी के मामलों में त्वरित एफआईआर दर्ज कर ठोस कार्रवाई की मांग की है।
सूने मकानों को बना रहे निशाना
अज्ञात चोरों का गिरोह नगर में सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं, हालात यह है कि यदि लोग दस मिनट के लिए भी घर बंद करके कही जा रहे हैं तो अज्ञात चोर घर में घुसकर हजारों-लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर देते है। अभी तक हुई चोरियों में ऐसा ही घटनाक्रम घटित हुआ है। इधर अब चोरों के हौसले ब$ढ रहे है, वह घर में घुस रहे हैं, बुजुर्ग मिलने पर उनके साथ मारपीट भी कर रहे हैं और हल्ला मचाने पर भाग रहे है। यदि पुलिस ने जल्द ही इस गिरोह को नहीं पक$डा तो नगर में कोई ब$डी घटना घटित हो सकती है।
मैं पुलिस से पूछता हूं क्या कार्रवाई की-एसडीएम
पूरे मामले पर एसडीएम हर्षल पंचौली ने ज्ञापन सौंपने आए सभी लोगों को आश्वासन दिया कि वह इस ज्ञापन के माध्यम से पुलिस से पूछेंगे कि चोरी के मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि चोरी होने के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने जल्द ही इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उचित कदम उठाने की बात कही है।
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के सतत् पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम जारी
बैतूल। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मूलचंद वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के सतत् पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक दावे-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। दावे-आपत्ति प्राप्त करने के लिए प्राधिकृत कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो नगरीय निकायों में प्रत्येक वार्ड में तथा जनपद पंचायत में प्रत्येक ग्राम पंचायत में उपस्थित रहकर प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तथा अंतिम दिन (26 अप्रैल) को दोपहर 3 बजे तक दावे-आपत्ति प्राप्त करेंगे। मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-क में तथा संशोधन के लिए प्रारूप-ख एवं नाम कटवाने के लिए प्रारूप-ग में आवेदन अपने वार्ड/पंचायत में नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारियों को प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता अपना आवेदन सीधे नगर पालिका/जनपद पंचायत कार्यालय में नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारी को एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भी उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिले के नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने वार्ड/पंचायत में नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारी के पास उपलब्ध प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन कर अपना नाम जुड़वाने, संशोधन कराने तथा हटाए जाने हेतु निर्धारित प्रारूप में समयावधि में आवेदन प्रस्तुत कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
Comments
Post a Comment