[20:05, 4/27/2017] DD Pradeep Kurvey: खेलों में फिर ...
बैतूल। खेल एवं कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 1 से 30 मई तक ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिले भर में किया जाएगा। जिला मुख्यालय सहित विकासखंड मुख्यालयों लगाने की तैयारी एक बार फिर विभाग ने पूरी कर ली गई है। प्रतिवर्ष लगने वाले इस शिविर में खिलाडिय़ों के लिए खेल सामग्री से लेकर व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण पर लाखों रुपए खर्च होते है। कई बार तो यह राशि कागजों पर ही खत्म हो जाती है और शिविर जन सहयोग से निपटा दिया जाता है। पूर्व वर्षों में खेलों में हुए खेल को लेकर कई तरह का भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद भी विभाग ने एक बार फिर पुरानी परिपाटी को अपनाते हुए खेल शिविर लगाने का मंसूबा बना लिया है। हैरत की बात यह है कि पर्याप्त प्रचार-प्रसार के निर्देशों के बावजूद खेल विभाग के नुमाइंदों ने शिविर की पूर्व तैयारियों के लिए आयोजित की गई बैठक में खेल प्रेमियों को ही दूर रखा जिससे यह तो स्पष्ट है कि न तो खेल विभाग खेल प्रेतियों एवं अब तक के सहयोगियों को प्रतिवर्ष आने वाले बजट की जानकारी देना चाहता है न ही शिविरों के आयोजनों में किसी तरह की निष्पक्षता ही रखना चाहता है।
अपने ही प्रशिक्षकों के साथ कर ली बैठक
24 अप्रैल को खेल विभाग के कार्यालय में कुछ चुनिंदा प्रशिक्षकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में खेल विभाग को हमेशा नि:शुल्क सहयोग एवं शिविरों में आर्थिक सहयोग देने वाले समाजसेवी खेलप्रेमियों को भी दूर रखा गया। जिला स्तरीय आयोजन समिति के नाम पर आयोजित बैठक में प्रशिक्षण स्थल एवं समय निर्धारण, प्रशिक्षण स्थल की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षकों की उपलब्धता, विभागों की सहभागिता, प्राप्त बजट एवं जन सहयोग से पौष्टिक आहार के वितरण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि विभागीय प्रशिक्षकों की मौजूदगी में ही पूरी चर्चा करने के बाद निर्णय ले लिए गए है।
3 लाख 40 हजार में होगा प्रशिक्षण
जिला एवं विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित होने वाले विभिन्न खेलों के 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल बजट 3 लाख 40 हजार रुपए प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेल शिविर आयोजन को लेकर भोपाल में 15 मई को जिला खेल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें खेल अधिकारियों द्वारा अपनी सुविधा के अनुरुप खेल प्रशिक्षण आयोजित करने की बात कहीं। इसी दौरान बैतूल जिले में एक माह तक शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। हालांकि पूर्व वर्षों में भी शिविर एक माह ही लगा है। जबकि भोपाल सहित अन्य जिलों में शिविर का आयोजन डेढ़ माह तक किया जा रहा है। प्राप्त बजट में विभाग को खेल प्रशिक्षण के लिए तमाम व्यवस्थाओं के अलावा, खेल सामग्री का वितरण एवं प्रशिक्षकों एवं खिलाडिय़ों के लिए पुरुस्कार आदि का वितरण किया जाना है। गौरतलब है कि पिछले वर्षों में भी खेल विभाग में खिलाडिय़ों के लिए आई राशि में जमकर गोलमाल किया गया। कई वर्षों तक तो खिलाडिय़ों को दी जाने वाली टीशर्ट तक विभाग के कुछ नुमाइंदों की योजना के तहत नहीं बांटी गई। इस वर्ष फिर तीन दिन बाद खेल शिविर शुरु हो रहे है। अब देखना यह है कि 1 मई से 30 मई तक आयोजित शिविर में विभाग कितनी निष्पक्षता रखता है।
इनका कहना...
पिछले वर्षों में आयोजित किए गए खेल शिविरों के संबंध में जानकारी नहीं है। इस वर्ष शिविर आयोजन को लेकर 24 अप्रैल को बैठक ली गई है। बैठक आयोजन को लेकर स्टाफ को निर्देश दिए गए थे। इस वर्ष बजट कम है जिले भर में शिविर का आयोजन करने के बाद पुरुस्कार वितरण किया जाना है। इसलिए जनसहयोग भी लिया जाएगा।
दीप सिंह ठाकुर, खेल एवं कल्याण विभाग अधिकारी बैतूल
एसएमएस नहीं आने पर भी बेच ...
बैतूल। किसान के घर शादी का कार्यक्रम है और उनके पास उपज बेचने को लेकर एसएमएस नहीं भी आया होगा फिर भी वे खरीदी केन्द्र पर जाकर अपनी उपज समर्थन मूल्य में बेच सकेंगे। सरकार द्वारा लिए गए नए निर्णय के चलते किसानों को बड़ी राहत मिली है। समर्थन मूल्य में उपज बेचने के लिए किसान को अपने क्षेत्र के उनके नजदीक ही खरीदी केन्द्र की समिति द्वारा उपज बेचने के लिए एसएमएस के जरिए जानकारी भेजते थे। एसएमएस पहुंचने के बाद ही किसान अपनी उपज खरीदी केन्द्र पर लेकर आते थे, लेकिन इसमें अब बदलाव कर दिया है। इसके लिए किसानों को कुछ शर्तो का पालन करना होगा। किसान के घर शादी या फिर बीमारी के इलाज के लिए सख्त पैसे की आवश्यकता है तो वे किसान एसएमएस के पहले भी अपनी उपज लाकर बेच सकेंगे, लेकिन किसान के यहां शादी का कार्यक्रम है तो उसे शादी का कार्ड और आवेदन लिखकर देना होगा। बीमारी के इलाज के लिए मेडिकल के दस्तावेज दिखाना होगा। इसके बाद एसडीएम और तहसीलदार किसान की समस्या पर गौर कर किसान की उपज समर्थन मूल्य में खरीदी करने के निर्देश देंगे। इसके बाद खरीदी हो पाएगी, ताकि कोई भी किसान पैसों के अभाव में परेशान न हो। अक्सर देखा जाता है कि किसानों की भीड़ के चलते किसान एसएमएस पहुंचने के बाद नंबर से किसानों की फसल की खरीदी की जाती थी, लेकिन अब इमरजेंसी पैसे की आवश्यकता होने पर किसान नंबर और एसएमएस के पहले भी उपज बेच सकेंगे।
3 लाख 86 हजार 529 क्विंटल खरीदी
जिले में समर्थन मूल्य में खरीदी करने 74 खरीदी केन्द्र बनाए गए है। इन सभी खरीदी केन्द्रों पर खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। खरीदी को लेकर किसानों को बार-बार एसएमएस भी किए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक अभी तक जिन किसानों ने समर्थन मूल्य में उपज बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। उन किसानों में से अभी तक 90 फीसदी किसानों को खरीदी को लेकर एसएमएस कर दिए गए है। 74 खरीदी केन्द्रों पर 6 हजार 719 किसानों से 3 लाख 86 हजार गेहूं की खरीदी हो चुकी है। इस बार जिले को गेहूं खरीदी के लिए लगभग 10 लाख क्विंटल खरीदी का लक्ष्य दिया है। अभी खरीदी प्रारंभ हुई आधा समय बीत गया, लेकिन टारगेट के मुताबिक आधी भी खरीदी नहीं हो पाई है। जिले में समर्थन मूल्य में गेहूं की खरीदी 20 मई तक की जाएगी।
इनका कहना
जिस किसान को शादी के लिए पैसों की आवश्यकता है वे किसान समिति को आवेदन देकर समिति को आवेदन देकर पहले भी उपज बेच सकता है। ऐसी स्थिति में एसएमएस आने की राह तकना जरूरी नहीं।
संजय गीते, जिला विपणन अधिकारी, बैतूल
33 लाख के एलईडी से भी ...
बैतूल। मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत शहर की चार सड़कों की कायाकल्प हो गई। इस पर बकायदा एलईडी लाईट लगाकर नगर पालिका ने बिजली बचाने का प्रयास भी किया है, लेकिन पिछले कुछ माह से कई एलईडी बंद पड़े हुए हैं तो कुछ जगह वायरिंग शाट होने के कारण चालू नहीं हो पा रहे हैं। इसका खामियाजा टू-लेन मार्ग पर दुर्घटना के रूप में सामने आया है। अंधेरा होने से शहर के सैकड़ों लोग कई माह से बेहद परेशान हैं। जिम्मेदार अधिकारी रास्ते से हर दिन गुजर रहे, किन्तु बंद पड़े एलईडी शुरू करने के कोई प्रयास ही नहीं हुए हैं।
नगर पालिका ने शहर की सड़कों की सूरत बदलने के उद्देश्य से दो साल पहले कायाकल्प शुरू किया था। मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत मुल्ला पेट्रोल पंप से होटल लेण्डमार्क, नेहरू पार्क से मैकेनिक चौक, मुल्ला पेट्रोलपंप और गेंदा चौक तक टू-लेन सड़क बनाई गई। अच्छी रोशनी देने के उद्देश्य से यहां एलईडी लाईट भी लाखों रूपए खर्च कर लगा दिए गए। इसे संयोग ही कहें कि अभी तक अधोसंरचना सड़क का किसी भी चुने हुए जनप्रतिनिधि ने लोकार्पण ही नहीं किया है और सड़कों से लेकर एलईडी लाईट के हालात बया होने लगे हैं। इसकी बानगी एक माह से शहर के लोगों ने देखी है। वैसे एलईडी बंद होने की बात नई नहीं है। लगने के बाद से ही अब तक सारे एलईडी चारो मार्ग पर जलते हुए देखे नहीं गए। अब तो हालत यह है कि हरदा की कंपनी द्वारा 33 लाख रूपए की लागत से चारो सड़कों पर लगाए गए एलईडी धीरे-धीरे दम तोड़ रहे हैं।
कहीं बंद तो कहीं अंधेरा
कंपनी द्वारा उच्च क्वालिटी के एलईडी लगाए जाने की बात कही जा रही थी। नगर पालिका ने टेण्डर के वक्त हरदा की जिस कंपनी को एलईडी लगाने की जिम्मेदारी दी, लगाने के बाद सभी नदारद हो गए। अब एलईडी बंद होने पर बदलने की जिम्मेदारी नगर पालिका के कर्मचारी की है, लेकिन शहर में एक नहीं दर्जनों एलईडी बंद पड़े हैं। आदित्य हॉण्डा शोरूम से हाउसिंग बोर्ड पहुंच मार्ग तक लगभग 6 एलईडी कई दिनों से बंद पड़े हुए हैं। इस मार्ग पर बिजली के पोलों से पहले ही हेलोजन निकाल लिए गए थे। इस तरह यहां बुरी तरह अंधेरा छाया हुआ है। दो दिनों पहले अंधेरे की वजह से एक बाईक सवार ने सायकल चालक को टक्कर मार दी। इससे सायकल चालक लहुलूहान हो गया। इसके अलावा टीवीएस शोरूम के सामने भी अधिकांश एलईडी बंद पड़े हुए हैं। इस मार्ग पर भी पूरा अंधेरा छाया हुआ है। इसके अलावा पुराने कंट्रोल रूम से होटल लेण्डमार्क तक भी कई एलईडी बंद-चालू हो रहे हैं। इससे राहगीरों को बेहद परेशानी हो रही है।
इनका कहना
कंपनी द्वारा एलईडी लगाने के लिए जो अनुबंध हुए हैं उसके अनुसार पांच वर्ष तक की वारंटी है। जिन स्थानों पर एलईडी बंद हुए हैं उन्हें शीघ्र चालू कर दिया जाएगा।
नगेन्द्र वागद्रे, उपयंत्री, नपा बैतूल
15 वर्ष की नाबालिग की ...
बैतूल। अक्षय तृतीया के एक दिन पहले शौर्य दल के सदस्यों ने एक नाबालिग का विवाह न करने की हिदायत परिजनों को दी। ओझाढाना निवासी 15 वर्ष की किशोरी का विवाह 28 अप्रैल अक्षय तृतीया को गुना निवासी आनंद कलावत के साथ होना था। लेकिन समय पर शौर्यदल को सूचना मिलने पर उन्होंने आज ओझाढाना पहुंचकर परिजनों को समझाईश दी। इस दौरान शौर्य दल सदस्यों का सख्त रुप भी देखने मिला। जब परिजन आनाकानी करते नजर आए तो शौर्य दल के सदस्यों ने सीधे कहा कि जितने भी लोग शादी के लिए यहां खड़े है यदि कल शादी हुई तो सब अंदर नजर आएंगे।
आटो चालक की सूचना पर रुका विवाह
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओझाढाना में शुक्रवार अक्षयतृतीया पर एक नाबालिग का विवाह होने की सूचना आटो चालक के माध्यम से शौर्यदल सदस्य चन्द्रप्रभा चौकीकर को मिलने पर वे शौर्य दल के अन्य सदस्यों एवं गंज पुलिस चौकी से एक पुलिस कर्मी के साथ ओझाढाना पहुंची। यहां युवती के दस्तावेज चेक करने पर उसकी जन्मतिथि 8 मार्च 2003 थी। इस लिहाज से युवती की उम्र 15 वर्ष ही थी। जब यह स्पष्ट हो गया कि युवती की उम्र 15 वर्ष है तो इस विवाह को न करने के लिए समझाईश दी गई। गौरतलब है कि युवती के माता पिता नहीं है तथा वह अपनी दादी के पास रहती है। गुना निवासी आनंद कलावत के साथ उसका विवाह होना तय हुआ है। बारात आने के 24 घंटे पहले इस विवाह को रुकवाने में शौर्य दल सदस्य सफल हुए। जब पुलिस के साथ शौर्य दल सदस्य ओझाढाना पहुंचे तो वहां सगाई की रस्म चल रही थी। इनके पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई। चूंकि यह विवाह अक्षय तृतीया पर होना तय था इसलिए शौर्य दल सदस्य एवं पुलिस द्वारा निगरानी की जाएगी कि कहीं परिजन चुपके से विवाह न कराएं।
अक्षया तृतीया कल, बाजार ...
बैतूल। अक्षया तृतीया जैसे शुभ मुहूर्त खरीदी केन्द्र के लिए लोग इंतजार कर रहे है। कल अक्षया तृतीया के चलते बाजार गुलजार रहेंगे। सराफा बाजार में सबसे अधिक खरीदी होने की संभावना है। अक्षया तृतीया पर खरीदी करना शुभ माना जाता है। 2016 में अक्षया तृतीया पर सोने की कीमत 30 हजार 200 रूपए थी इस बार कीमतों में गिरावट आई है। वर्तमान में सोना 29 हजार 200 रूपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। अक्षया तृतीया के दिन सोना-चांदी और कपड़ों की बम्पर खरीदी होने का अनुमान है। अक्षया तृतीया के चलते अबुझ मुहूर्त में शादियां अधिक होती है। लोग ज्वेलरी के रूप में सोने-चांदी खरीदते है। लोग सोने के दाम कम होने और अक्षया तृतीया के अवसर पर शुभ मुहूर्त पर आभूषण खरीदने का इंतजार कर रहे थे। वैसे भी इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा सोने में प्रतिदिन उतार चढ़ाव चलता है। ऐसी स्थिति में कुछ कहना भी संभव नहीं है। अक्षया तृतीया पर कोठीबाजार क्षेत्र का सराफा बाजार गुलजार रहेगा। व्यापारियों ने इस बार अच्छी खरीदी होने की संभावना जताई है। इस बार अक्षया तृतीया पर शादियों के मुहूर्त भी अधिक है।
41 हजार के आसपास चल रहे चांदी के दाम
इस बार सोने के दाम कम हो गए लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार चांदी बेहद महंगी है। 2016 में अक्षया तृतीया पर चांदी 37 हजार रूपए प्रति किलो चल रही थी, लेकिन इस बार 41 हजार के आसपास चल रही है। नोटबंदी के बाद सोने-चांदी की मांग कम हो गई थी। इस कारण लोग आभूषण नहीं खरीद पाए, लेकिन इस बार अक्षया तृतीया जैसे शुभ मुहूूर्त को कोई गवाना नहीं चाहेगा।
इस बार तिथियों में हर फेर
इस बार अक्षया तृतीया दो दिन की बताई जा रही है। ज्योतिषों के मुताबिक अक्षया तृतीया वैसे 28 अप्रैल को मनाई जाएगी। सुबह 10.30 बजे से शुभ मुहूर्त की शुरूआत होगी। जिसका शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल को सुबह 6.50 बजे तक रहेगा। ऐसी स्थिति में 28 अप्रैल को पूरे दिन भर का खरीदी करने का शुभ मुहूर्त है अगले दिन सुबह तक की मुहूर्त होने के कारण खरीदी नहीं की जा सकेगी। 28 अपै्रल को 1.40 बजे रोहणी नक्षत्र की शुरूआत होगी। जिसमें खरीददारी शुभ मानी जाती है। इस लिए अक्षया तृतीया 28 तारीख को ही मनाई जाएगी।
तेंदुलकर के जन्मदिन पर...
खेड़ीसांवलीगढ़। जिला प्रतिभाओं से भरा पड़ा है। यहां बस अवसर मिल जाएं तो यहां की प्रतिभाएं हर स्तर पर बैतूल का नाम रोशन कर सकती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण खेड़ीसांवलीगढ़ में देखने मिला जहां पली बढ़े युवक ने बैतूल को विश्व पटल पर रेखाकिंत करने में सफलता हासिल की है। अपने पसंदीदा खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के जन्म दिन पर उनका जुनून और संगीत के साथ तेंदुलकर के प्रति प्रेम उजागर हुआ। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 44 वें जन्मदिन पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में खेड़ी सांवलीगढ़ के इस युवक ने 16 घंटे 50 निमटन तक लगातार देश के मशहूर गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार के 165 नगमें गाकर लिम्का बुक में अपना रिकार्ड दर्ज कराया। गायन के क्षेत्र में वल्र्ड रिकार्ड बनाने वाले वे बैतूल के एवं प्रदेश के शायद पहले व्यक्ति है। खेड़ी निवासी पूर्व विधायक स्व. गोपाल नासेरी के भतीजे एवं किरण नासेरी के बड़े भाई प्रशांत नासेरी ने बैतूल का सर फक्र से ऊंचा कर दिया है।
एशिया और इंडिया की रिकार्ड बुक में भी दर्ज है प्रशांत का नाम
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 44 वें जन्मदिवस पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक किशोर कुमार के 165 गीतों को लगातार 16 घंटे 50 मिनट गाने का रिकार्ड बनाने वाले प्रशांत अनंत नासेरी खेड़ीसांवालीगढ़ के पूर्व विधायक स्व. माध्यम गोपाल नासेरी के भतीजे है। जिन्होंने अपनी शिक्षा की शुरूआत खेड़ीसांवालीगढ़ से ही की। खेड़ी सांवलीगढ़ के बाद भिलाई में पढ़ाई पूरी करने के बाद पुणे मुंबई में इंजीनियर बने। यहां से उनका रुझान संगीत की ओर बढ़ा और संगीत के प्रति उनकी बढ़ती रुचि, लगन और मेहनत ने उन्हें एक के बाद एक कई मुकाम दिए। अपने प्रिय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन का तोहफा देने का उन्होनें अनूठा तरीका ढूंढा और उनके जन्म दिन पर वल्र्ड रिकार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। संगीत की दुनियां में कदम रखने के बाद प्रशांत ने 16 घंटे 50 मिनट लगातार गीत गाकर एशिया बुक, लिम्बा बुक एवं इंडिया बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराया। प्रशांत के इस वल्र्ड रिकार्ड पर नासेरी परिवार सहित पूरे नगर में खुशी का माहौल है। परिवार के निमेष नासेरी, किरण, चित्रा नासेरी सहित खेड़ीवासियों ने इस रिकार्ड पर उन्हें बधाई प्रेषित की है।
जन्मदिन पर गरीबों को ...
बैतूल। विश्वकर्मा बढ़ई समाज के जिला अध्यक्ष डॉ कामता प्रसाद मालवी के पुत्र एवं समाज के सक्रिय सदस्य और मेडिकल रिप्रेजेंटिव हर्ष मालवी ने गुरूवार को अपना जन्मदिन गरीबों को भोजन करके मनाया। सदर स्थित दीनदयाल रसोई योजना में 1 घंटे रूककर उन्होंने पहले गरीबों को भोजन परोसा और बाद में खुद भी भोजन ग्रहण किया। हर्ष के साथ उनके परिजन भी यहां पहुंचे थे। रसोई योजना के संचालन करने वाले समाजसेवी बलवीर मालवी, मनीष मिसर सहित अन्य सदस्यों ने हर्ष का स्वागत करते हुए बधाई भी दी।
प्रस्तावित माचना घाट का...
बैतूल। विवेकानंद वार्ड स्थित माचना घाट पर प्रस्तावित निर्माण कार्य का भूमिपूजन 30 अप्रैल रविवार को किया जाएगा। लगभग 9 लाख की लागत से यहां घाट निर्माण किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक हेमंत खण्डेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अलकेश आर्य, उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति समेत पार्षदों की मौजूदगी में होगा। नपा उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति ने बताया कि घाट निर्माण के लिए माचना घाट पर सीढिय़ा बनाई जा रही है,ताकि तीज, गणेशजी और दुर्गाजी विसर्जन में श्रद्धालुओं को परेशानी न जाए। घाट बनने के बाद लोगों को काफी सुविधाएं मिल जाएगी।
अस्पताल में एक घंटा बत्ती ...
बैतूल। जिला अस्पताल में दोपहर डेढ़ बजे बिजली गुल होने के बाद अव्यवस्थाएं नजर आई। ब्लड बैंक में रक्तदान करने पहुंचे कई रक्तदाता बिजली न होने से परेशान होते रहे। करीब एक घंटे तक बिजली न होने से अस्तपाल के विभिन्न कार्य प्रभावित रहे। ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में कुछ ही स्थानों पर इमरेजेंसी सेवा के लिए जनरेटर से विद्युत सप्लाई की जाती है। बिजली गुल होने पर ब्लड बैंक में रक्तदान का कार्य करीब एक घंटे प्रभावित रहा। वहीं अस्पताल के अंदर भी कई स्थानों पर अंधेरे के कारण मरीज परेशान होते रहे।
छत से गिरा वृद्ध उपचार के दौरान तोड़ा दम
बैतूल। आठनेर में एक वृद्ध छत से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी सुभाष माकोड़े ने बताया कि श्यामलाल पिता तुलसीराम (58) बुधवार की शाम को छत पर सोने गया था। अचानक छत के ऊपर से गिर जाने के कारण वृद्ध घायल हो गया। उसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए तत्काल आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया था। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। गुरूवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष संचालन समिति की बैठक संपन्न
सामाजिक जागरूकता, सेवा कार्यो की बनी योजना
बैतूल। भाजपा के प्रेरणास्त्रोत ,एकात्ममानवदर्शन के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष मे चलने वाले सेवा कार्य,सामाजिक जागरण अभियान के कार्यक्रमो के लिए बनी संचालन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कपूर की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय मे संपन्न हुई। बैठक मे विभिन्न विभागो के प्रभारी वर्षा गढेकर, मनीषसिंह ठाकुर, शैलेन्द्र आर्य, शलभ वर्मा, अखिलेश परिहार, तपन मालवीय, राजेश आहूजा,संजू सोलंकी,लतेश पंवार, गोवर्धन राने, सुनील अग्रवाल प्रमुखरूप से उपस्थित थे। उपस्थित प्रभारियो से जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कपूर ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता साध्य नही बल्कि साधन है। हम एक वैचारिक और कार्यकर्ता आधारित दल के सदस्य है। उन्होने कहा कि पंडित जी कहते थे जब तक समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास नही हो जाता तब तक किसी समाज का विकास नही हो सकता है। श्री कपूर ने कहा कि देश मे और प्रदेशो मे जहां भी भाजपा की सरकार है वहां इसी बोध वाक्य को आत्मसात कर गरीबो के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। श्री कपूर ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है सरकार की इन योजनाओ का लाभ गरीब जनता को मिले। उन्होने कहा कि इसके अलावा भी समाज मे व्याप्त बुराईयो को दूर करना भी हमारा कत्र्तव्य है। श्री कपूर ने कहा कि यह वर्ष पं.दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष है। पार्टी द्वारा सामाजिक जन जागरण और सेवा कार्य संचालित कर जनता की सेवा करने का निर्णय लिया गया है। इसमे हमारी भागीदारी हो और हम पंडित जी के समने को साकार कर सके। बैठक मे नशामुक्ति,स्वच्छता, पर्यावरण, योग, ग्राम विकास, शिक्षा, पेयजल जैसे अभियानो के संचालन की कार्ययोजना पर चर्चा हुई तथा इसके क्रियान्वयन की रणनीति बनाई गई। इसी के साथ पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारो को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।
शहीदों के सम्मान में निकाला साईलेंट मार्च, जलाई कैंडल
फोटो
बैतूल। सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए देश के 25 वीर जवानों को राष्ट्र रक्षा मिशन (बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति), खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हॉकी एवं कराते खिलाडिय़ों ने मंगलवार को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शहीद भवन तक पीस मार्च निकाला गया एवं शहीद भवन परिसर में स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर दो सैकड़ा से अधिक नागरिकों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं खिलाडिय़ों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जलाई कैंडल सम्मान में झुकाई हॉकी स्टिक
छोटे-छोटे खिलाड़ी जब एस्ट्रोटर्फ मैदान से अनुशासन में शहीद भवन तक पहुंचे तो सड़क के किनारे चलने वाले लोग भी शहीद जवानों के सम्मान में कुछ पलों के लिए खड़े हो गए। मासूम बच्चों ने पुष्प अर्पित करते हुए इसे निंदनीय कृत्य बताते हुए सरकार को इस देश के अंदर के नक्सली संकट और लाल आतंक से निपटने ठोस कदम उठाने की बात कहीं। इस दौरान बच्चों ने कैंडल जलाकर, पुष्प अर्पित कर एवं हॉकी खिलाडिय़ों ने हॉकी स्टिक झुकाकर शहीद जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान महिला सेल प्रभारी प्रीति तिवारी, हॉकी संघ के अध्यक्ष समाजसेवी सीए प्रदीप खण्डेलवाल, कराते कोच महेन्द्र सोनकर, हॉकी कोच पुजा कुरील, रामनारायण शुक्ला, समिति सचिव भारत पदम, वरिष्ठ सदस्य जमुना पंडाग्रे, सुमीत नागले, अरुण सूर्यवंशी, समिति अध्यक्ष गौरी बालापुरे सहित दो सौ से अधिक खिलाड़ी एवं नगर वासी रैली में शामिल हुए।
जेएच कॉलेज में जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न (फोटो)
बैतूल। जेएच कॉलेज बैतूल में गुरूवार को जनभागीदारी समिति की सामान्य परिषद की बैठक बैतूल विधायक व जनभागीदारी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में और जनभागीदारी सदस्य डॉ. केके चौबे, कांतु दीक्षित, बालाराम साहू, बसंत माकोड़े, पीके शर्मा, अखिलेश कवड़े, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. खेमराज मगरदे, प्रो. अशोक दबाड़े, जनभागीदारी समन्वयक हेमंत देशपांडे की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस मौके पर अतिथियों द्वारा बायोटेक 2017 वाल्युम 6 जनरल ऑफ कंटेंपररी सांईस (अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका) का विमोचन किया गया। इस मौके पर बायोटेक्निोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं जनरल के प्रधान संपादक डॉ. सुखदेव डोंगरे की इस जनरल में पूरे मप्र से 42 शोध पत्रों का संकलन किया गया। जनरल के सहसंपादक डॉ. रमाकांत जोशी है। बैठक में अतिथि विद्वानों का मानदेय 500 रूपए की वृद्धि सत्र 2017-18 में किया जाना, कन्या छात्रावास शुल्क 1500 से बढ़ाकर 2000 रूपए किए जाने, बिजली व्यय की अधिकता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के द्वारा कॉलेज में किए गए निर्माण कार्यो की समीक्षा, कॉलेज में आडीटोरियम निर्माण पर चर्चा, 2017-18 सत्र में कॉलेज में 75 लाख आडीटोरिम निर्माण के लिए जनभागीदारी समिति से दिए जाने पर प्रस्ताव लिए गए।
समिति ने किया डॉ. जैन का सम्मान
30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले प्राचार्य डॉ. सतीश जैन के विषय पर बोलते हुए विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्राचार्य डॉ. सतीश जैन के प्रयासों से कॉलेज में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हुआ है। इस दौरान विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट में आकर यहां के 12 छात्र-छात्राओं ने कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉ. जैन के कार्यकाल में कन्या छात्रावास का प्रारंभ होना, नेक के मूल्यांकन में ग्रेड वृद्धि चार नए स्मार्ट रूम प्रारंभ होना, 2 नई कम्प्यूटर लैब प्रारंभ होना ऐसे अनेक विकास कार्य हुए हैं। यह सभी उनके कुशल मार्गदर्शन और सक्रिय प्रयासों का परिणाम हैं। इसके लिए डॉ. जैन का जनभागीदारी समिति की ओर से सम्मान किया गया। सभी सदस्यों ने उनके उत्कृष्ठ कार्यकाल की सराहना की।
[20:05, 4/27/2017] DD Pradeep Kurvey: डेढ़ करोड़ का अस्पताल एक वार्ड ब्वाय के भरोसे
बरखेड़ के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से विधायक को कराया अवगत
फोटो-1
मुलताई। बरखेड़ में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से अस्पताल भवन बनाया गया है लेकिन अस्पताल में आज तक किसी चिकित्सक की पदस्थापना नही होने से महज एक वार्ड ब्वाय के भरोसे अस्पताल संचालित हो रहा है। उक्त शिकायत बरखेड़ से मुलताई पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक चंद्रशेखर देशमुख से की। सरपंच प्रेमचंद साहू एवं पूर्व सरपंच गोलू पारधी सहित बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक को गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि शासन द्वारा बरखेड़ में लगभग डेढ़ करोड़ रूपयों का अस्पताल बना दिया गया है लेकिन चिकित्सक पदस्थ नही होने से उसका कोई औचित्य नही हैं। अस्पताल में जहॉ एएनएम मात्र कुछ देर के लिए आती है वहीं वार्ड ब्वाय के भरोसे अस्पताल संचालित हो रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल का भी स्थाई निदान कराना अत्यंत आवश्यक है फिलहाल गांव जलसंकट से जूझ रहा है लेकिन पानी की कोई उचित व्यवस्था नही है। गांव में हायर सेकेन्डरी स्कूल खोला जाना भी आवश्यक है ताकि छात्राओं को अन्य गांव ना जाना पड़े। सरपंच प्रेमचंद साहू ने बताया कि गांव में सार्वजनिक कार्य हेतू मंगल भवन नही होने से मंगल भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही है ताकि निर्धन एवं मध्यम वर्ग के ग्रामीण कम खर्चे में आयोजन संपन्न करा सके। ग्रामीणो ने बताा कि बरखेड़ से हतनापुर तक मार्ग का भी निर्माण किया जाना जरूरी है ताकि ग्रामीण हाईवे से जुड़ सकें।
विधायक ने फोन लगाकर सीएमएचओ से की चर्चा
ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने अस्पताल में डाक्टर नही होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सीएमएचओ से चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि जब शासन द्वारा बरखेड़ में अस्पताल निर्माण में डेढ़ करोड़ व्यय किए गए हैं तो चिकित्सकों को पदस्थ क्यों नही किया जा रहा है। एैसी स्थिति में अस्पताल का क्या औचित्य है। उन्होने कहा कि कम से कम साप्ताहिक बाजार के दिन चिकित्सक एवं फार्मेसिस्ट का अस्पताल में मौजूद होना अत्यंत आवश्यक है ताकि आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों को अस्पताल की सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि अस्पताल में वार्ड ब्वाय द्वारा उपचार करना गलत है एैसे में किसी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है इसलिए किसी भी तरह अस्पताल में चिकित्सक भिजवाए जाएं।
बरखेड़ से हतनापुर मार्ग हो चुका स्वीकृत
बरखेड़ से हतनापुर मार्ग निर्माण की मांग पर विधायक ने ग्रामीणों को बताया कि उक्त मार्ग की स्वीकृति मिल चुकी है तथा शीघ्र ही मार्ग का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा जिससे ग्रामीणों को हाईवे तक जाने के लिए चक्कर नही लगाना पड़ेगा। विधायक देशमुख ने बताया कि हायर सेकेन्डरी स्कूल प्रारंभ कराने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य समस्याओं को लेकर भी उन्होने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।
साप्ताहिक बाजार के दिन मार्ग से होता रहा बड़े वाहनों का आवागमन
विधायक ने आवागमन बंद कराने के लिए जिला परिवहन अधिकारी को पत्र
फोटो-3
मुलताई। साप्ताहिक बाजार के दिन मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों की भीड़ होने से बड़े वाहनों का आवागमन बंद कराने की लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद गुरूवार भारी भीड़ के बीच बड़े वाहनों का आवागमन जारी रहा जिससे ग्रामीणों सहित राहगीरों को भारी परेशानी उठाना पड़ा। इधर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने साप्ताहिक बाजार के दिन मुख्य मार्ग से बड़े वाहनों का आवागमन बंद करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी को पत्र लिखा गया है। आरटीआई को लिखे गए पत्र में विधायक देशमुख ने कहा है कि रविवार एवं गुरूवार साप्ताहिक बाजार के दिन नागपूर, अमरावती, छिन्दवाड़ा, बैतूल, बोरदेही, आठनेर एवं बिरूल बाजार मार्ग की यात्री बसें एवं बड़े चौपहिया वाहन को मुख्य मार्ग की अपेक्षा बायपास से निकाला जाना चाहिए। मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक बाजार के दिन ग्रामीणों की भारी भीड़ होती है एैसे में बड़े वाहनों के लगातार गुजरने से कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है वहीं आवागमन भी प्रभावित होता है। पूर्व में एसडीएम हर्षल पंचोली द्वारा साप्ताहिक बाजार के दिन बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस से चर्चा भी की गई थी लेकिन इसके बावजूद बड़े वाहनों पर गुरूवार प्रतिबंध नही लगाने से पूरे दिन समस्या बनी रही।
मार्ग पर बड़े वाहन खड़े कर उतारते हैं सामान
नगर में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि कुछ बड़े व्यापारी जिनकी मुख्य मार्ग के दोनों ओर दुकानें हैं उनके द्वारा बड़े वाहन मार्ग पर खड़े कर ही सामान उतारा जाता है। एैसी स्थिति में बार-बार ट्रैफिक जाम होता है लेकिन इसके बावजूद पुलिस द्वारा एैसे व्यापारियों पर कोई कार्रवाई नही की जाती है। बसस्टेंड से लेकर जयस्तंभ चौक तक कुछ किराना व्यापारियों द्वारा मार्ग पर ही बड़े वाहन लगा दिए जाते हैं जिससे घंटों सामान खाली किया जाता है। अन्य दिनों की तरह ही साप्ताहिक बाजार के दिन भी भीड़ होने के बावजूद एैसे वाहन किराना दुकानों के सामने माल खाली करते देखे जा सकते हैं लेकिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा एैसे वाहनों को ना तो हटाया जाता है और ना ही व्यापारियों पर ही कोई कार्रवाई की जाती है जिससे नगर की ट्रैफिक व्यवस्था बार-बार प्रभावित होती है।
जलसंकट को देखते हुए भवनों के निर्माण पर लगाई रोक
नगर पालिका ने गुरूवार को आधा दर्जन काम बंद करवाएं
फोटो-4
मुलताई। क्षेत्र में जल संकट को देखते हुए नगर पालिका ने गुरूवार लगभग 6 स्थानों पर भवनों का निर्माण कार्य रूकवाया गया है। एक दिन पूर्व ही विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने सीएमओ को पत्र लिखकर तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे जिसके बाद सहायक इंजिनियर आरसी गव्हाड़े द्वारा कार्रवाई की गई साथ ही अन्य भवन स्वामियों को नोटिस दिए । कलेक्टर द्वारा जल संकट को देखते हुए निर्माण कार्यो पर रोक लगा दी गई है, लेकिन मुलताई में ध$डल्ले से मकान निर्माण हो रहे थे। नगर के जल स्त्रोत लगातार दम तो$ड रहे हैं और जल संकट गहरा रहा है। इसके बाद भी कलेक्टर के आदेश हवा हो रहे थे और स्थानीय प्रशासन निर्माण कार्यो पर रोक लगाने कोई रूचि नहीं दिखा रहा था। जिसके बाद मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने नगर पालिका सीएमओ को पत्र लिखकर तत्काल ही निर्माण कार्यो पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। विधायक ने पत्र में कहा था कि एक ओर नगर में भीषण जल संकट फैला हुआ है, पांच दिन के अंतराल से जल-प्रदाय हो रहा हैं, वहीं नगर पालिका को पानी खरीदना प$ड रहा है, लेकिन इसके बाद भी नगरीय क्षेत्र में निर्माण कार्यो पर रोक नहीं लग पा रही है। विधायक के पत्र के बाद आखिरकार नगर पालिका द्वारा कार्रवाई की गई। सहायक इंजीनियर आरसी गव्हा$डे ने बताया कि गुरूवार को कार्रवाई करते हुए दिनेश पिता पंडरी राजीव गांधी वार्ड,राजा पिता शंकर विवेकानंद वार्ड, भोला प्रसाद पिता लक्ष्मण नेहरू वार्ड, महावीर हजारे नेहरू वार्ड, अशोक बोब$डे अंबेडकर वार्ड के काम बंद करवाएं गए हैं और नोटिस भी जारी किया गया है।
नगर में भी जलसंकट की स्थिति
मुलताई में जल संकट की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नपा के ३१ जल स्त्रोतों में से २२ जल स्त्रोत सूख चुके हैं। हालात यह है कि चालू ९ जल स्त्रोतों में से ४ एक घंट चलकर बंद हो जा रहे है। ऐसे में नगर पालिका के पास केवल ५ जल स्त्रोत ऐसे हैं, जो पूरी तरह से चालू है। सभापति हनि सरदार ने बताया कि हाईस्कूल मैदान, रेल्वे पटरी, गढेकर, यादव ढाबे के पीछे, कामडी के खेत के समीप, मटन मार्केट, नागदेव मंदिर, मरघट, खंडेलवाल का बोर, सांडिया बस स्टाप, सिविल पंप, गव्हाडे वकील के घर के पास, महावीर वार्ड मजार के पास, तकीए वाले बाबा की दरगाह के पास एवं पटेल वार्ड का बोर बंद हो चुका है। वर्तमान में केवल गजानन मंदिर, ताप्ती सरोवर, जेल, नेहरू वार्ड, गुरूसाबह वार्ड, राजा सर्विसिंग सेंटर, मेघनाथ, ताप्ती नदी सांडिया, सतवहनी और दुर्गा मठ के बोर चालू है। वहीं नगर पालिका के पास आठ कुएं हैं। इनमें एक कुआ पूरी तरह से सूख चुका हैं। अन्य सात कुओं में पानी इतना कम है कि एक घंटा भी मोटर नहीं चल पा रही हैं। हनि सरदार ने बताया कि डाक्टर भार्गव का कुआ, बाजार का कुआ, गोविंद के माकन के पास कुआ, बेले के मकान के पास का कुआ, पंप नंबर २ का कुआ, गुरूसाहब वार्ड का कुआ, कामडी के कुआ का जल स्तर काफी कम हो चुका है, यहां से बहुत ही कम पानी मिल रहा है। वहीं बोडखे कालोनी का कुआ पूरी तरह से सूख गया है, जिससे पानी की सप्लाई में समस्या आ रही हैं।
लगातार हो रहा मकानों का निर्माण
मुलताई नगर में निर्माण कार्य लगातार चालू है। नगर के १५ वार्डो में लगभग दो सौ मकानों का निर्माण कार्य प्रारंभ है। इन मकानों के निर्माण में रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ जा रहा है, कलेक्टर द्वारा जल संकट को देखते हुए निर्माण कार्यो पर रोक लगाई गई है, लेकिन इसके बाद भी मकान ध$डल्ले से बन रहे है। अधिकारियों ने निर्माण कार्यो पर रोक लगाने के लिए अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया था, गुरूवार को नगर पालिका द्वारा कार्रवाई की गई है, जिसमें केवल आधा दर्जन मकानों का काम बंद करवाया गया है।
खल्ला में फैला चिकन-पाक्स , गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम
फोटो -5
मुलताई। मुलताई ब्लाक के ग्राम खल्ला में चिकन-पाक्स फैलने की सूचना पर गुरूवार को बीएमओ प्रशांत सेन के नेतृत्व में एक स्वास्थ्य टीम ग्राम खल्ला पहुंची। जहां चिकन-पाक्स से पी$िडत मरीजों का उपचार किया गया। बच्चों से लेकर ब$डों तक में चिकन-पाक्स फैला हुआ है। स्वास्थ्य टीम द्वारा सभी का उपचार किया गया और आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है। एमआई दिवाकर किनकर, बीसीएम तजेकरण साबले सहित काम्बेक्ट टीम बीएमओ प्रशांत सेन के निर्देशन में खल्ला पहुंची थी। जहां घर-घर जाकर चिकन-पाक्स के मरीज ढूंढे गए। भ्रमण के दौरान चिकन पाक्स के एक दर्जन और बुखार के दो मरीज मिले। बुखार के रोगियों का डीटी टेस्ट किया गया, जो नकारात्मक पाया गया। टीम द्वारा ९० घरों में लार्वा सर्वे कर १६२ कंटेनर चैक किए गए, जिसमें भारी मात्रा में लार्वा पार्या गया, जिसे टीम द्वारा नष्ट किया गया। बीएमओ प्रशांत सेन द्वारा सभी से सफाई रखने और व्यक्तिगत स्वच्छता रखने के लिए समझाईश दी गई है। साथ ही मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के संबंध में भी जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपाय बताए हैं। बीएमओ सेन ने ग्रामीणों से कहा गया कि नीम की पत्ती का धुंआ करें और म'छरदानी का उपयोग करें। बुखार आने पर तत्काल खून की जांच करवाएं।
पेशी पर उपस्थित नहीं होने पर अशोकनगर एएसपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
वेतन से १५०० रूपए काटने महानिदेशक पुलिस भोपाल को लिखा
मुलताई। हत्या के एक मामले में अनुसंधानकर्ता और वर्तमान में मामले के साक्षी अशोकनगर एएसपी शानू आफताब अली के खिलाफ अपर स$त्र एवं जिला न्यायाधीश मोहन पी तिवारी ने लगातार पेशियों पर उपस्थित नहीं होने के चलते गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए १५०० स्र्पए वेतन से काटने हेतु महादिनेशक पुलिस भोपाल को लिखा है। अनुसंधान के समय एएसपी शानू आफताब अली मुलताई एसडीओपी थे और अब उनकी साक्ष्य की वजह से मामले में फैसला अटका हुआ है। सरकारी वकील राजेश साबले ने बताया कि सांईखे$डा के अपराध क्रमांक १८३-१५ में राज्य विरूद्घ राजेश धारा ३०२,३०४ बी भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था। जिसमें शानू अनुसंधानकर्ता है, शानू को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए अनके बार समन एवं वारंट जारी किए जा चुके हैं। न्यायलयीन प्रधान आरक्षक दौलतसिंह ने एएसपी शानू को पेशी के संबंध में सूचित किया था। इसके बाद भी बिना किसी कारण के वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं और बार-बार बैतूल से ही वापस हो रहे है। न्यायालय ने कहा है कि उनके इस व्यवहार से यह प्रतीत होता है कि वह न्यायलयीन निर्देशों का पालन करने के लिए तत्पर नहीं है। जिस पर न्यायालय ने उनका गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए उनके वेतन से १५०० रूपए की वसूली करने के लिए पुलिस महानिदेशक भोपाल को लिखा है।
Comments
Post a Comment